{"_id":"5921f9b04f1c1b8c17535c87","slug":"mp-slaped-and-minister-loved","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने थप्पड़ जड़े, मंत्री ने गाल सहलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने थप्पड़ जड़े, मंत्री ने गाल सहलाए
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 22 May 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
थप्पड़
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांगों के उपकरण बनाने वाली संस्था एलिम्को के जीएम ने शनिवार की रात सांसद सर्वेश सिंह पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, लेेकिन रविवार को मंच पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एलिम्को की तारीफ करके इस मामले को रफादफा कराने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने भी इस मामले को खारिज कर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से एक दिन पूर्व जब देर रात तक मंच तैयार नहीं हुआ तो हंगामा खड़ा हो गया। आयोजन की तैयारी में जुटी कानपुर की एलिम्को संस्था के जीएम अशोक एसएन ने सांसद कुंवर सर्वेश सिंह पर संस्था के सहायक मैनेजर अरुण मिश्रा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी।
सांसद का कहना था कि वह मौके पर ही नहीं थे, जबकि जीएम सांसद के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े थे। रविवार को यह मामला मुख्यमंत्री के मंच पर भी गूंजा। संस्था के कार्यों की जमकर तारीफ करके केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जीएम अशोक एसएन को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि जर्मन की कंपनी आटोफाक्स में बनने वाले उपकरण अब यहां एलिम्को संस्था भी बनाने लगी है, जिसका बड़ा लाभ दिव्यांगों को मिलेगा।