फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mp sarvesh surrender in court

हत्याकांड में सांसद सर्वेश का कोर्ट में सरेंडर, बेल

Fri, 14 Apr 2017 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 14 Apr 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
mp sarvesh surrender in court
कोर्ट - फोटो : Pintrest
सात साल पुराने एक हत्याकांड में अपने खिलाफ समन जारी होेने बाद मुरादाबाद के सांसद सर्वेश सिंह ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने सांसद को न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया। बाद में जिला जज की अदालत से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


डिलारी थानाक्षेत्र के हौसपुरा निवासी रूप सिंह की मई 2010 में हत्या कर दी गई थी। रूप सिंह की पत्नी ने प्रमोद कुमार, करन सिंह, रघुवीर सिंह और योगेंद्र सिंह के खिलाफ पति की हत्या का केस दर्ज कराया था। चंद्र प्रभा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि घटना वाले दिन वह अपने पति रूप सिंह के साथ खाना खा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी आए और रूप सिंह को अपने साथ बुलाकर ले गए थे। इसके बाद रूप सिंह के साथ मारपीट कर उसे मरणांसन्न हालत में रास्ते में फेंक कर फरार हो गए थे। इलाज को ले जाते समय रूप सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। जिसमें एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूप सिंह की पत्नी चंद्र प्रभा, बेटे और एक अन्य गवाह दलवीर ने कोर्ट में गवाही दी थी। जिसमें उन्होंने घटना में सांसद सर्वेश सिंह के शामिल होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था इलाज को ले जाते समय रूप सिंह ने सर्वेश सिंह का नाम लिया था।

चंद्रप्रभा और उसके बेटे के बयान के आधार पर सरकारी वकील ने सांसद को मुल्जिम बनाने के लिए कोर्ट में 319 सीआरपीसी की अर्जी दी थी। जिसे मंजूर करते हुए 13 मार्च को अदालत ने सांसद सर्वेश सिंह के खिलाफ समन जारी कर उन्हें तलब किया था।


गुरुवार को सांसद सर्वेश सिंह ने एडीजे टू की अदालत में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद उन्हाेंने जिला जज की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की। सुनवाई के बाद अदालत ने सांसद को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed