फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mp of sambhal speak on ayodhya babri structure demolition case

सांसद ने अयोध्या ढांचा विध्वंस पर फैसले को अफसोसजनक बताया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
mp of sambhal speak on ayodhya babri structure demolition case
डा. शफीकुर्रहमान बर्क, सांसद, संभल - फोटो : अमर उजाला
संभल। अयोध्या ढांचा विध्वंस मामले में आए फैसले को संभल के सांसद डॉ. शफीकर्रहमान बर्क ने अफसोसजनक बताया है। उन्होंने कहा कि हमें इंसाफ नहीं मिल सका। डॉ. बर्क ने कहा कि अदालत ने उन लोगों को बरी कर दिया, जिनकी वजह से विध्वंस हुआ था। हमने और तमाम लोगों ने आंदोलन किए। बड़े अफसोस की बात है कि 28 वर्ष बाद फैसला आया और उसमें भी आरोपियों को बरी कर दिया गया। उन्हें अदालत से ऐसे तारीखी फैसले की उम्मीद थी जो कि पूरे मुल्क को रोशनी देता और दुनिया को एक पैगाम जाता। इस फैसले से लोगों को तकलीफ हुई है। लोगों में मायूसी है। हमें इंसाफ नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को चाहिए कि वे इंसाफ के लिए ऊपर वाले पर यकीन रखें। फैसले के खिलाफ अपील कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed