फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mp ht hassan and girish chandra raised isuue of airport in moradabad

एसटी हसन, गिरीशचंद्र ने सदन में उठाया मुरादाबाद से हवाई सेवा शुरू करने का मामला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
mp ht hassan and girish chandra raised isuue of  airport in moradabad
मुरादाबाद। मूंढापांडे एयरपोर्ट से जल्द लखनऊ और कानपुर के लिए उड़ान भरी जा सकती है। सांसद डॉ. एसटी हसन और सांसद ग्रीश चंद के उठाए मुद्दे पर बुधवार को लोकसभा में जवाब देते हुए केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मूंढापांडे से जल्द उड़ान शुरू करने दावा किया है।
विज्ञापन

डॉ. एसटी हसन ने सदन में कहा कि मुरादाबाद के उत्पादन दुनिया के कई मुल्कों में जाते हैं। यहां के एक्सपोर्टर को बहुत जल्दी दिल्ली आना पड़ता है। मुंबई, चेन्नई व कलकटा जाना पड़ता है। करीब 10-12 साल पहले मूंढापांडे में हवाई पट्टी बनी है। मैंने हमेशा वहां से डोमेस्टिक फ्लाइट शुरू होने की कई बार डिमांड की है। ताकि आर्टिजन को मुंबई, दिल्ली जाने में आसानी हो सके। उन्होंने कहा कि लेकिन हर बार उसके उद्घाटन जल्द होने की बात कही जाती रही, लेकिन उद्घाटन अभी तक नहीं हो सका है। उन्होंने मंत्री से जल्द से जल्द डोमेस्टिक व इंटरनेशनल फ्लाइटें जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की। केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि 23 करोड़ रुपये एयरपोर्ट के लिए आवंटित किया है। जिससे एयरपोर्ट डेवलप हो चुका है। लाइसेंसिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उसके पूरा होते ही मुरादाबाद से कानपुर और मुरादाबाद-लखनऊ की कनेक्टीविटी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बिजनौर जिले की नगीना लोकसभा क्षेत्र से बसपा सांसद ग्रीश चंद ने सदन में कहा कि मूंढापांडे में 2007 से ही हवाई पट्टी का निर्माण शुरू हो गया था। देश के अन्य कई शहरों में उड़ान योजनाएं जिस तेजी के साथ की गई मुरादाबाद के लिए नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद पीतलनगरी के नाम से दुनिया में पहचाना जाता है। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री से जल्द से जल्द उड़ान सेवा शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं भी पायलट ट्रेनिंग सेंटर नहीं है। मुरादाबाद इसके लिए उपयुक्त स्थान हो सकता है। लिहाजा मुरादाबाद में पायलट ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाए जिससे मुरादाबाद समेत आसपास के जिलों के युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed