फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MP Azam Khan and his son get bail in case of indecent remarks on actress Jayaprada

जयाप्रदा केस: अभद्र टिप्पणी मामले में सांसद आजम खां और अब्दुल्ला को मिली राहत, मिली जमानत

Tue, 12 Jan 2021 09:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
MP Azam Khan and his son get bail in case of indecent remarks on actress Jayaprada
पिता आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम - फोटो : Social Media
रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को अदालत से जमानत मिल गई। इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले जमानत मिल चुकी है। आजम खां और अब्दुल्ला आजम इस वक्त सीतापुर जेल में हैं।
विज्ञापन


मुरादाबाद के मुस्लिम कालेज में 30 जून 2019 को हुए कार्यक्रम के दौरान जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगा था। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने रामपुर के सिविल लाइंस थाने में आजम खां और अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जुलाई 2019 को केेस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


घटनास्थल मुरादाबाद का होने के कारण मामले की जांच 30 अगस्त 2019 को थाना कटघर स्थानांतरित की गई थी। बाद में विवेचना क्राइम ब्रांच रामपुर को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम की जमानत के लिए उनके अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र दिए थे। इस पर मंगलवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई।इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता शहनवाज सिब्तेन ने मुकदमे को राजनीति से प्रेरित बताया। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि मुकदमा वादी ने सिर्फ सुनी सुनाई बातों के आधार पर दर्ज कराया है।

ऐसा कोई गवाह नहीं है जो यह कह सके कि आरोपियों द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई है। वहीं, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कौशल गुप्ता ने जमानत का विरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जमानत अर्जी मंजूर कर ली।

इसके तहत दोनों को 50-50 हजार रुपये के दो-दो जमानतियों के साथ-साथ इतनी ही धनराशि का निजी मुचलका जमा करने का आदेश सुनाया है।
इसी मुकदमे के आरोपी मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन और संभल के सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed