फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Motorcyclist killed after being hit by an unidentified vehicle; companion critically injured

Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by an unidentified vehicle; companion critically injured
सैफनी। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर ताजपुर बेहटा गांव के पास बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के बिलारी स्थित मोहल्ला ठकुरान निवासी हारिस (23) पुत्र मयूर कंबल का कारोबार करता था। कारोबार के सिलसिले में उसका सैफनी आना-जाना रहता था। बुधवार को भी वह अपने साथी शाकिब पुत्र हाजी इकबाल के साथ बाइक से सैफनी आया था। शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों बाइक से बिलारी लौट रहे थे। इसी दौरान शाहबाद-बिलारी मार्ग पर ताजपुर बेहटा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में हारिस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी शाकिब गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है।

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed