{"_id":"6ad90deaa942b0379c0200e0","slug":"mother-son-murder-case-siblings-and-a-neighbor-to-testify-against-the-accused-young-woman-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1021479-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटा हत्याकांड : आरोपी युवती के खिलाफ भाई-बहन और पड़ोसी देंगे गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटा हत्याकांड : आरोपी युवती के खिलाफ भाई-बहन और पड़ोसी देंगे गवाही
Thu, 22 Oct 2026 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ क्षेत्र के गांव में मां और भाई की खूंटे से पीट-पीटकर हत्या करने वाली आरोपी युवती अनीता के खिलाफ पुलिस ने करीब 200 पेज की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। विवेचना में सामने आया कि बीएससी पास युवती मोबाइल से रोकने-टोकने पर आक्रामक हो जाती थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की दो बहनें, एक भाई और पड़ोस में रहने वाली महिला को भी गवाह बनाया है।
कांठ थाना क्षेत्र के भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर की रहने वाली मुन्नी देवी (56) 22 अप्रैल 2026 की शाम अपने छोटे बेटे अर्जुन (22) और बेटी अनीता के साथ घर में मौजूद थी। बड़ा बेटा राजीव और दो बेटियां सोनिया और कविता खेत पर गेहूं की फसल काटने गई थीं। इसी दौरान युवती ने भाई अर्जुन और मां मुन्नी देवी की खूंटे से वार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले की विवेचना की। जिसमें सामने आया है कि युवती कभी सामान्य व्यवहार करती थी तो कभी अचानक आपा खो देती थी और घरवालों पर हमला करने लगती थी।
मोबाइल पर वीडियो देखने और बात करने को लेकर परिवार के लोगों की ओर से रोका-टोका जाता था। विरोध करने पर उसके आक्रामक होने की बात सामने आई। परिवार के लोग उसे काबू में रखने के लिए हाथ-पांव बांध देते थे। इससे वह परिजनों से नाराज रहती थी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि इस मामले की विवेचना पूरी करने के बाद करीब 200 पेज की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। इनमें में आरोपी की दो बहनें, एक भाई और पड़ोसी महिला समेत दस गवाह शामिल हैं। जिसमें डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों भी चार्जशीट का हिस्सा बनाया गया है। अब अदालत में साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर मुकदमे की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
-- खूंटे से वार कर मां और भाई को मार डाला
मुरादाबाद। विवेचना में सामने आया है कि 22 अप्रैल 2026 की शाम युवती ने हाथ-पांव में बंधी रस्सी खोल ली थी और घर के आंगन में मां मुन्नी देवी और भाई अर्जुन पर खूंटे से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। इस हमले में दोनों की मौत हो गई थी। इसके बाद वह खून से सना खूंटा लेकर गांव में घूमती हुई मंदिर तक पहुंच गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। ब्यूरो