फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mother Shaista doesn't even know that she has lost two children.

Moradabad News: मां शाहिस्ता को तो पता भी नहीं उसने दो बच्चों को खो दिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mother Shaista doesn't even know that she has lost two children.
कांठ । शुक्रवार को छजलैट में ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी के कारण दम घुटने से दो बच्चों आहिल (4) और बेटी आयरा (3) की मौत और दंपती सहित तीन की हालत बिगड़ने की घटना से परिजनों के साथ ही हर कोई दुखी है। वहीं जावेद की पत्नी शाहिस्ता की हालत फिर बिगड़ने पर मुरादाबाद के निजी अस्पताल से हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है। वह अभी होश में नहीं है, उसको तो यह भी नहीं पता है कि उसने हादसे में दो मासूम बच्चों को खो दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि छजलैट निवासी जावेद की शादी करीब सात साल पहले जनपद बिजनौर अंतर्गत कस्बा चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी मेव वाली मस्जिद की शाहिस्ता से हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी दोनों खुश थे और दोनों से चार बच्चे, जिसमें शिफान, तैमूर, आहिल और बेटी आयरा थे। लेकिन तीन साल पहले दिल की बीमारी से तैमूर की मौत हो गई थी। अब शुक्रवार को इस हादसे में आहिल और आयरा की भी मौत हो गई। जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रही शाहिस्ता को तो अभी यह भी नहीं पता है कि उसने अपने दो जिगर के टुकड़ों को और खो दिया है। उसकी गोद में चार में से अब शिफान ही रह गया है।
विज्ञापन

दंपती के एक बेटे की पहले भी हो चुकी है मौत
कांठ। छजलैट के चाय विक्रेता जावेद के बेटे आहिल (4) और बेटी आयरा (3) की कमरे में जलाई गई अंगीठी के धुएं से दम घुटने से हुई मौत के बाद गांव में माहाैल गमगीन है। बताया जाता है कि जावेद के पांच साल के एक बेटे तैमूर की तीन साल पहले दिल की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। अब दो और बच्चों की माैत से इस परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है। जावेद के दो बच्चों की मौत ने सभी को झकझोर दिया। सुबह से लेकर शाम तक लोग जावेद के घर आते रहे और हर किसी की जुबां पर बस यही शब्द था कि बहुत ही गहत हुआ है। ग्रामीण पीड़ित जावेद और उसके परिजनों को ढांढ्स बंधा रहे हैं। ग्राम प्रधान छजलैट शमीम अहमद, डाॅ. जहीर अहमद समेत समेत तमाम लोगों ने दुखी परिजनों को हिम्मत बंधाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed