फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mother missing with five year old son

मुरादाबाद: पांच साल के बेटे संग मां लापता, इस वजह से महिला नहीं रहती थी पति के साथ

Tue, 22 Mar 2022 09:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 22 Mar 2022 09:59 PM IST
सार

सिविल लाइंस निवासी राहत जान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सोमवार सुबह उनकी बेटी रूबीना अपने पांच वर्षीय बेटे शुभान के साथ घर से निकली थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मां बेटे की गुमशुदगी दर्ज की गई है। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।

विज्ञापन
Mother missing with five year old son
महिला और बेटा लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से एक महिला अपने पांच साल के बेटे के साथ लापता है। महिला बेटे की दवा लेने क्लीनिक जाने को घर से निकली थी। चौबीस घंटे बाद भी महिला घर नहीं लौटी तो पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि बेटी का अपने पति से विवाद चल रहा है। जिस कारण वह अपने मायके में ही रह रही थी।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विशनपुर भीमाठेर निवासी राहत जान ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी रुबीना की शादी छह साल पहले मऊ हरथला निवासी मोहम्मद नबी के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति से रूबीना का विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि पति ने दहेज के लिए रूबीना के साथ मारपीट थी। इसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी थी। उसने मायके में ही बेटे को जन्म दिया था। पिता का कहना है कि मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। चौबीस मार्च को कोर्ट में तारीख भी है। सोमवार सुबह रूबीना पांच वर्षीय बेटे शुभान की दवा लेने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी है। पिता और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने मामले को लेकर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed