{"_id":"63c79a3fb4e945293f18a33c","slug":"mother-in-law-will-not-taunt-for-child-parents-will-not-interfere-between-the-couple-in-moradabad-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार से अलग रहेंगे पति-पत्नी: सास नहीं देगी बच्चे के लिए ताने, मायके वाले नहीं करेंगे दंपती के बीच हस्तक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार से अलग रहेंगे पति-पत्नी: सास नहीं देगी बच्चे के लिए ताने, मायके वाले नहीं करेंगे दंपती के बीच हस्तक्षेप
Wed, 18 Jan 2023 01:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Jan 2023 01:02 PM IST
सार
मुरादाबाद के कटघर की रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया था। शादी के पांच साल होने पर उसे कोई संतान नहीं हुई है। जिसे लेकर सास ताने देती और अपने बेटे की दूसरी शादी करने के लिए कहती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
विस्तार
सास अपनी बहू को बच्चे के लिए ताने नहीं देगी। मायके वाले भी पति-पत्नी के बीच हस्तक्षेप नहीं करेंगे। पति-पत्नी परिवार से अलग किराये के मकान में रहेंगे। नारी उत्थान केंद्र में काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है। मुरादाबाद के कटघर की रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया था।
जिसमें उसने बताया था कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके पति फैक्टरी में नौकरी करते हैं।
अब तक उसे कोई संतान नहीं हुई है। जिसे लेकर सास ताने देती और अपने बेटे की दूसरी शादी करने के लिए कहती है। एसएसपी कार्यालय से महिला के प्रार्थनापत्र को नारी उत्थान केंद्र में भेज दिया गया था, जहां दोनों की काउंसलिंग कराई गई।
महिला ने बताया कि उसे अपने पति से कोई परेशानी नहीं है। पति उसका पूरा ख्याल रखते हैं लेकिन सास छोटी-छोटी बातों पर उसे बुरा भला कहती हैं। संतान को लेकर भी उस पर गलत कमेंट्स किए जाते हैं। जिससे वह बहुत तंग आ चुकी है। पति ने कहा कि उसकी पत्नी और सास में छोटी-छोटी बातों में विवाद हो जाता है।
विज्ञापन
पत्नी अपने मायके वालों को फोन कर कर बुला लेती है। इससे विवाद और बढ़ जाता है। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि सास बहू को ताने नहीं देगी और मायके वाले भी कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। पति-पत्नी परिवार से अलग किराये के मकान में रहेंगे। नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संदीपा चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पति पत्नी साथ रहने को तैयार हो गए हैं।