{"_id":"69b321edb2520ffba00dce05","slug":"mother-in-law-and-daughter-in-law-die-after-being-hit-by-a-car-and-a-bike-young-man-seriously-injured-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-114135-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार और बाइक की भिड़ंत में सास-बहू की गई जान, युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार और बाइक की भिड़ंत में सास-बहू की गई जान, युवक गंभीर रूप से घायल
Fri, 13 Mar 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा के ढकिया-डिलारी मार्ग पर बृहस्पतिवार को बाइक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार सास और बहू की मौत हो गई है जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दुर्घटना में कार चालक भी घायल है, उसे किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे गांव पसियापुर पदार्थ के पास हुई है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए। गांव शिव नगर पत्थर खेड़ा निवासी रवि कश्यप (30) पुत्र नन्हे अपनी मां लज्जावती (55) और पत्नी सोनी (28) को बाइक से अपने रिश्तेदार नगर के वार्ड 14 के सभासद कपिल कुमार के यहां पर होली मिलने आ रहा था। तभी उसकी बाइक और कार में भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने बाइक सवार तीनों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां लज्जावती को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि रवि कश्यप और उसकी पत्नी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। वहीं सोनी की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनी की शादी सात साल पहले रवि कश्यप से हुई थी। रवि कश्यप की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सोनी की मौत होने की पुष्टि कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कार चालक भी घायल हुआ है वह गोपीवाला का निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ऑल्टो कार और बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले दिया है। वहीं सास और बहू के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार रवि कश्यप बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगा रखा था। परिजनों के अनुसार रवि कैटरिंग का कार्य करता है। सास और बहू की मौत से परिवार में गम का माहौल है।