फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mother death child injured in accident in sambhal

सड़क दुर्घटना में मां की मौत, बच्चा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
mother death child injured in accident in sambhal
बहजोई। एनएच पर जा रही बाइक से महिला अचानक जमीन पर गिर गई। उसकी गोद में बैठा मासूम भी साथ में गिरा। इससे महिला व बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में महिला व बच्चे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल मासूम का उपचार किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

शनिवार को थाना बनियाठेर के गांव देवरखेड़ा निवासी महिला आरती पत्नी दिनेश अपने पति व जेठ शीशपाल के साथ बाइक पर सवार होकर चंदौसी की ओर से बहजोई की ओर आ रही थी। महिला की गोद में उसका 6 वर्षीय मासूम बेटा अर्जुन भी बैठा था। अपराह्न साढ़े चार बजे करीब जैसे ही उनकी बाइक बहजोई में मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पजाया के निकट पहुंची। अचानक महिला बाइक से गिर गई और घायल हो गई। महिला की गोद में बेटा अर्जुन बैठा था। वह भी जमीन पर गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में घायल महिला व बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया।
विज्ञापन

यहां ऑन ड्यूटी चिकित्साधिकारी डा. सचिन वर्मा ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे अर्जुन का उपचार किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि जानकारी लेने पर सामने आया कि बाइक चला रहे शीशपाल की फोन कॉल आई थी। फोन कॉल सुनने के लिए उसने जैसे ही जेब से फोन निकाला। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला बच्चे के साथ जमीन पर गिर गई। फिलहाल पति व जेठ की ओर से महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से परहेज किया गया और वह महिला के शव को अपने साथ ले गए। परिजनों के मुताबिक महिला अपने पति व जेठ समेत बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर बहजोई के निजी अस्पताल में भर्ती अपने किसी रिश्तेदार को देखने लिए आ रही थी कि रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed