{"_id":"689ba052f67d8d901c009fc7","slug":"mother-and-child-died-after-operation-bilari-news-c-15-1-mbd1008-707305-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ऑपरेशन होने के बाद जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ऑपरेशन होने के बाद जच्चा-बच्चा की मौत
Wed, 13 Aug 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। कटघर थानाक्षेत्र में निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बच्ची की मौत हो गई जबकि प्रसूता की हालत बिगड़ने पर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। महिला के पति का कहना है उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। हालांकि थाना प्रभारी ने तहरीर मिलने से इन्कार किया है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के महलोली निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि उसकी पत्नी सलमा (24) गर्भवती थी। उसकी बहन रूबीना ने पांच अगस्त को कटघर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में सलमा को भर्ती कराया था। नूर मोहम्मद का दावा है कि उसी दिन डॉक्टर ने पत्नी का ऑपरेशन कर दिया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। छह अगस्त को बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद सलमा की भी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर अपने मर्जी से उसकी पत्नी दूसरे अस्पताल में लेकर पहुंचा लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद सलमा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर सोमवार की शाम में उसने दम तोड़ दिया। पति नूर मोहम्मद का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और उसके स्टाफ की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि उन्हें इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। कोई तहरीर भी नहीं आई है।
मां के साये से महरूम हुआ ढाई साल का अदनान : जान गंवाने वाली सलमा ने अपने पीछे ढाई साल की बेटा अदनान छोड़ा है। बच्चा मां के प्यार से महरूम हो गया है। अब उसको पिता के अलावा वृद्ध दादी उसे संभाल रही है।