फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Most of the villagers of Gohat village are burning due to fever.

ज्वर के तप से तप रहे गांव गोहत के अधिकांश ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Most of the villagers of Gohat village are burning due to fever.
संभल। जिले के गांव गोहत में बुखार का प्रकोप है। अधिकांश ग्रामीण बीमार हैं। कुछ बच्चे भी बुखार से पीड़ित हैं। बुखार पीड़ितों का अपंजीकृत चिकित्सकों से उपचार चल रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में कोई शिविर नहीं लगाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव में बीते 15 दिनों से बुखार का कहर है। हर घर में किसी न किसी को बुखार है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में कोई शिविर नहीं लगा है। इसलिए मजबूरन गांव के ही अपंजीकृत चिकित्सकों से ही उपचार करा रहे हैं। वहीं, सीएचसी प्रभारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि 24 अगस्त को पवांसा सीएचसी की टीम ने 48 लोगों की स्क्रीनिंग की थी। इसमें 15 लोग पीलिया से पीड़ित मिले थे। वहीं, जो लोग पीलिया से पीड़ित मिले हैं उनकी जांच आरटीपीसीआर से कराई जाएगी। जिससे पीलिया की सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

इनका घर में चल रहा है उपचार
गांव गोहत में भूरी देवी (30), नेमवती (32), मुन्नी देवी (45), चिंताराम (52), रोहित (12), अंगूरी देवी (55), सुनीता (25), सावित्री (35), उमेश (52), गिरिराज (45), सावित्री देवी (35), जगतवीर (28) समेत कई ग्रामीणों का घर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले ग्रामीण
मुझे कई दिनों से बुखार आ रहा है। गांव के ही अपंजीकृत चिकित्सक से उपचार करा रहे हैं। कमजोरी ज्यादा हो गई है इसलिए अस्पताल तक जा नहीं पा रहे। निजी अस्पताल में उपचार कराने की स्थिति नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई शिविर नहीं लगा है।
चिंताराम, बुखार पीड़ित
कई दिनों से बुखार आ रहा है। इस समय गांव में काफी लोग बुखार की चपेट में हैं। ज्यादातर लोग गांव के ही अपंजीकृत चिकित्सक से ही उपचार करा रहे हैं। बुखार के मरीज इतने आ रहे हैं कि चिकित्सक के यहां दवाई लेने जाओ तो काफी देर में नंबर आता है। भूरी देवी, बुखार पीड़ित

गांव में पीलिया के मरीज तो मिले थे, लेकिन बुखार फैला हुआ इसकी जानकारी नहीं मिली है। शनिवार को शिविर लगवाकर जांच कराएंगे। इस समय वायरल चल रहा है तो हो सकता है ग्रामीण चपेट में आ गए हों। जांच के बाद सही जानकारी सामने आ जाएगी। मलेरिया का अब तक कोई मरीज मिला नहीं है।
डा. मनोज कुमार, सीएचसी प्रभारी, पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed