फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   More than twenty thousand people will be given a precautionary dose

बीस हजार से अधिक लोगों को दी जाएगी एहतियाती खुराक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
More than twenty thousand people will be given a precautionary dose
मुरादाबाद। बढ़ते संक्रमण के बीच सोमवार से एहतियाती खुराक की शुरुआत होगी। जिले में 20550 लोगों को एहतियाती खुराक दी जाएगी। ये खुराक हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर, साठ वर्ष पार बीमार और चुनाव ड्यूटी करने वालों को दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। संक्रमण से बचाव के लिए तीन जनवरी से 15 से 17 वर्ष आयुवर्ग के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। इससे पहले हेल्थ वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की डोज लगाई थी। अब स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों के साथ साठ वर्ष पार वाले बीमार बुजुर्गों और चुनाव ड्यूटी में शामिल होने वालों को एहतियाती खुराक दी जाएगी। इसकी शुरुआत सोमवार से होगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि जिले में 20550 लोगों को एहतियाती खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी डोज को नौ महीने होना जरूरी
मुरादाबाद। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने जिले में 20550 लोगों को एहतियाती खुराक देने का लक्ष्य है। लेकिन ये खुराक उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने दूसरी डोज लगवाने के बाद नौ महीने की अवधि पूरी कर ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed