{"_id":"66ef720497664d446c041236","slug":"more-than-thirty-thousand-voters-increased-in-the-district-in-thirty-months-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-484772-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिले में तीस महीने में बढ़ गए तीस हजार से अधिक मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिले में तीस महीने में बढ़ गए तीस हजार से अधिक मतदाता
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में तीस महीने में तीस हजार से अधिक मतदाता बढ़ गए। मतदाता सूची के सत्यापन में जिले के वोटरों की संख्या अब बढ़कर 24.50 लाख हो गई है। जबकि फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव के समय वोटरों की संख्या 24.19 लाख थी। वहीं 17630 मतदाता दूसरे जिलों में शिफ्ट हो गए हैं। सत्यापन के दाैरान आठ हजार से ज्यादा मतदाताओं का निधन होना पाया गया।
केंद्रीय चुनाव के निर्देश पर जिले की मतदाता सूची का सत्यापन कराया गया। सत्यापन का यह कार्य करीब दो महीने चला। इसके जिले के सभी बीएलओ लगाए गए थे। बीएलओ की टीम घर-घर जाकर मतदाताओं की सूची का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान 16,444 मतदाता अनुपस्थित पाए गए। गणना के दौरान जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 24 लाख 50 हजार 63 पाई गई है। इसमें नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक पांच लाख 39 हजार 882 मतदाता पाए गए। जबकि सबसे कम मतदाताओं की संख्या बिलारी विधानसभा क्षेत्र में रही। मतदाता सूची की जांच में बीएलओ को 8381 मतदाता मृत मिले। इनमें कांठ विधानसभा क्षेत्र के 959, ठाकुरद्वारा के 888, मुरादाबाद ग्रामीण के 1589, मुरादाबाद नगर के 1623, कुंदरकी के 1774 और बिलारी विधानसभा क्षेत्र के 1548 मतदाता शामिल थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र ने बताया कि ने बताया कि 3018 मतदाताओं के सूची में नाम दो बार दर्ज किए गए थे। मृतकों के साथ ऐसे लोगों के नाम एक स्थान से हटाए गए हैं। इसी कारण मतदाता सत्यापन में देर हुई है।
जिले में 2511 मतदान केंद्र घोषित
मुरादाबाद। आपत्तियों की तिथि समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने 2511 मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस मामले में राजनीतिक दलों से 18 सितंबर तक आपत्तियां एवं सुझाव मांंगे गए थे। इनमें कांठ विधानसभा के 419, ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के 408, मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा के 399 मुरादाबाद शहर के 502 मतदान केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
जिले में मतदाताओं की संख्या विधानसभावार
विधानसभा
वोटरों की संख्या
कांठ
392092
ठाकुरद्वारा
377509
मुरादाबाद देहात
392543
मुरादाबाद शहर
539882
कुंदरकी
389816
बिलारी
358221
नगर विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार बढ़े, बिलारी में 742 घटे वोटर
- वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जारी मतदाता सूची की तुलना में सत्यापन में जिले की नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में सबसे अधिक वृदि्ध हुई है। नगर विधानसभा में दस हजार से अधिक मतदाता बढ़े हैं। वहीं बिलारी विधानसभा क्षेत्र में 742 वोटर घट गए हैं।