फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   More than 600 people from the division are on the income tax radar

Moradabad News: मंडल से 600 से अधिक लोग आयकर के रडार पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
More than 600 people from the division are on the income tax radar
मुरादाबाद। जोन में पूर्व मंत्री आजम खान के अलावा आयकर की जांच के दौरान 1753 करोड़ की हेराफेरी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में 600 से अधिक लोगों की जांच करने के लिए आयकर टीमें काम कर रही है।
विज्ञापन

जोन के आयकर दाताओं की जांच करने के लिए कागजात प्रदेश के बाहर की टीमों को भेजे गए थे। इस मामले में आयकर आईटी विभाग की टीम ने 600 से अधिक लोगों के खातों की गड़बड़ी पकड़ी है। आईटी ने मार्च 23 तक 1612 करोड़ की गड़बड़ी की गोपनीय सूची मुरादाबाद जोन को भेज दी है। इसी प्रकार अप्रैल से अगस्त तक 141.68 करोड़ की गड़बड़ी प्रकाश में आई है। इस मामले में आयकर की टीमें बड़ी कंपनियों के करदाताओं के खातों की जांच कर रही हैं। आयकर अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद सभी लोगों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नोटिस का जवाब आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। वर्तमान समय में जोन में आयकर दाताओं की संख्या लगभग तीन लाख 88 हजार है। 2022-23 में आयकर ने मुरादाबाद जोन को 780 करोड़ रुपये जमा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था। आयकर अधिकारियों का कहना है कि जांच होने के बाद लक्ष्य से अधिक पैसे जमा होने की उम्मीद है। जोन में संयुक्त आयुक्त की तैनाती नहीं होने के कारण अन्य अधिकारी जानकारी देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी दस हजार से अधिक लोग हो चुके हैं डिफाल्टर
आयकर विभाग का दस हजार से अधिक लोगों पर 104468 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें तीन करोड़ से अधिक के 346 बकाएदार हैं। जांच में आया कि एक दशक के दौरान कई कंपनियां आयकर जमा किए बगैर बंद हो गई। इधर आयकर की पेनाल्टी बढ़ती गई। आयकर विभाग बंद कंपनियों के मालिकों को कई बार नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed