{"_id":"68780b6ff5b0cf3ec90320d6","slug":"more-than-18-vehicles-were-challaned-in-budh-bazar-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-688011-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बुध बाजार में 18 से अधिक वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बुध बाजार में 18 से अधिक वाहनों का चालान
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुध बाजार में बुधवार को नगर निगम और यातायात महकमे ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों का चालान काटा। इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन लोग अपनी गाड़ियां हटाते नजर आए। इस दौरान डेढ़ दर्जन वाहनों का नो पार्किंग का चालान काटा गया। कुछ वाहन लावारिस मिले तो उन्हें जब्त कर कोतवाली भेज दिया गया है। वहां जुर्माना राशि जमा करके वाहन स्वामी अपने वाहन रिलीज करा सकेंगे।
टीम ने लोगों को बताया कि पूर्व में कई बार सूचना दी जा चुकी है कि बाजार में गाड़ी पार्क करना पूरी तरह से अवैध है। बाजार में गाड़ी पार्क करने के कारण यहां पूरे दिन जाम के हालात बने रहते हैं। इसी समस्या को देखते हुए नगर निगम ने बुध बाजार क्षेत्र को नो पार्किंग क्षेत्र घोषित किया है। बुध बाजार में आने वाले ग्राहकों को गाड़ी पार्क करने के लिए इंपीरियल तिराहे के पास रैन बसेरा और रोडवेज बस अड्डा के पास इंडियन ऑयल परिसर में पार्किंग बनाई गई है।
इन दोनों पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने के लिए मासिक पास बनाए जाने की भी सुविधा निगम ने दी है। इसके बावजूद लोग बुध बाजार में अवैध रूप से गाड़ी पार्क कर रहे हैं। रोजाना जाम संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जिसके बाद बुधवार को बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के नईम हैदर समेत कई लोग मौजूद रहे।