{"_id":"69f3b666ad7fd4817a03702e","slug":"moradabads-karate-players-won-medals-in-lucknow-raghav-won-gold-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-891003-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लखनऊ में मुरादाबाद के कराटे खिलाड़ियों ने जीते पदक, राघव को स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लखनऊ में मुरादाबाद के कराटे खिलाड़ियों ने जीते पदक, राघव को स्वर्ण
विज्ञापन
मुरादाबाद। लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद के नौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में राघव गुलाटी ने 11 वर्ष आयु वर्ग में 45 किलो से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं कर्मिष्ठा ज्ञानी (8 वर्ष, 25 किलो से कम) और काव्या पाल (12 वर्ष, 35 किलो से कम) ने रजत पदक अपने नाम किए। आद्या कुमार पांडे (13 वर्ष, 60 किलो से कम) ने भी रजत पदक हासिल किया।
अर्णव कुमार पथिक (12 वर्ष, 45 किलो से कम) ने कांस्य पदक जीतकर टीम की उपलब्धि में योगदान दिया। अन्य खिलाड़ियों में वाणी पांडे, शौर्य पाल, लविश नागर और रोज खान ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि वह पदक नहीं जीत सके। मुरादाबाद लौटने पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने सभी खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। टीम के साथ कोच और मैनेजर के रूप में आशय वर्मा और अमन कुमार मौजूद रहे।