फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad's dominance in swimming continues for the second day

Moradabad News: तैराकी में दूसरे दिन भी मुरादाबाद का दबदबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Moradabad's dominance in swimming continues for the second day
मुरादाबाद। नवीं वाहिनी पीएसी में आयोजित 27वीं अंतर वाहिनी तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शनिवार को दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन भी मुरादाबाद के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। 200 मीटर फ्री स्टाइल में 24वीं वाहिनी के संतोष सिंह ने पहला, 9वीं वाहिनी के दीपक ने दूसरा और 23वीं वाहिनी के मदनपाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


200 मीटर बैक स्ट्रोक में 9वीं वाहिनी के आकाश सिंह प्रथम, 23वीं वाहिनी के अनिल सिंह दूसरे और 9वीं वाहिनी के रमेश कापड़ी तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर बैक् स्ट्रोक में 9वीं वाहिनी के विनीत ने पहला, रमेश कापड़ी ने दूसरा और 24वीं वाहिनी के रायेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


200 मीटर बटरफ्लाई स्टाइल तैराकी में 23वीं वाहिनी के अनिल सिंह ने पहला, 24वीं वाहिनी के रविंद्र सिंह ने दूसरा और 15वीं वाहिनी के यशवंत राव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले में 23वीं वाहिनी के अनिल सिंह ने पहला, 9वीं वाहिनी के विनीत कुमार ने दूसरा और 24वीं वाहिनी के पंकज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वाटर पोलो में सांय कालीन सत्र में सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा को 7-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में 9वीं वाहिनी ने 24वीं वाहिनी को 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रवि कुमार शर्मा, विनोद कुमार, सतीश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। रविवार को शाम 4:30 बजे 10 किमी क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन होगा। शाम पांच बजे डीआइजी मुनिराज जी विजेताओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

ये रहे अन्य परिणाम
400 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी
संतोष सिंह (24वीं वाहिनी) - प्रथम
सुभाष चंद्र (23वीं वाहिनी) - द्वितीय
सुशील (9वीं वाहिनी) - तृतीय

4X200 मीटर फ्री स्टाइल रिले
राम सिंगार यादव, आकाश, दीपक और रमेश कापड़ी (नवीं वाहिनी) - प्रथम
सरोज प्रेमी, रविंद्र, योगेश, संतोष सिंह (24वीं वाहिनी) - द्वितीय

डाइविंग प्रतियोगिता
सतीश कुमार (24वीं वाहिनी) - प्रथम
हिमांशु (24वीं वाहिनी) - द्वितीय
रमेश कापड़ी (9वीं वाहिनी) - तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed