{"_id":"62ecc681d12fff22db5ab1b2","slug":"moradabads-civil-line-police-station-area-girl-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: सिविल लाइंस से किशोरी लापता, अपहरण का केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: सिविल लाइंस से किशोरी लापता, अपहरण का केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
Fri, 05 Aug 2022 01:54 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:54 PM IST
सार
सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की तलाश में टीम लगा दी गई है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। जिससे लड़की के बारे में कोई जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस की हिमगिरी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी तीन अगस्त की सुबह अचानक लापता हो गई। काफी देर बाद भी बेटी घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। पिता व अन्य परिजनों ने उसे रिश्तेदारी और उसकी सहेलियों के घर तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की तलाश में टीम लगा दी गई है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। जिससे लड़की के बारे में कोई जानकारी मिल सके।
विज्ञापन