फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabads Civil Line Police Station area girl missing

Moradabad: सिविल लाइंस से किशोरी लापता, अपहरण का केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 05 Aug 2022 01:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 05 Aug 2022 01:54 PM IST
सार

सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की तलाश में टीम लगा दी गई है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। जिससे लड़की के बारे में कोई जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
Moradabads Civil Line Police Station area girl missing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस की हिमगिरी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी तीन अगस्त की सुबह अचानक लापता हो गई। काफी देर बाद भी बेटी घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। पिता व अन्य परिजनों ने उसे रिश्तेदारी और उसकी सहेलियों के घर तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की तलाश में टीम लगा दी गई है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। जिससे लड़की के बारे में कोई जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed