फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad's brilliant students shine in state level child science exhibition

Moradabad News: राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में छाए मुरादाबाद के मेधावी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Moradabad's brilliant students shine in state level child science exhibition
मुरादाबाद। एसएसबी इंटर कॉलेज रामपथ रोड अयोध्या में 52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मुरादाबाद मंडल के मेधावी छाए रहे। विद्यार्थियों ने अपने-अपने संवर्ग में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में मुरादाबाद मंडल के 21 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक मंडलीय टीम प्रभारी नरेंद्र सिंह के निर्देशन में प्रतिभाग किया। जनपद मुरादाबाद से दिव्य सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज लाइनपार मुरादाबाद की छात्रा अनन्या चौहान ने उप विषय जैविक खेती पर अपना विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किया। छात्रा ने मॉडल के माध्यम से जैविक खेती से पर्यावरण संरक्षण और इंसान को होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया।
विज्ञापन

छात्रा के प्रस्तुतिकरण की वजह से उसे पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा एसवीएम इंटर कॉलेज गुलाबबाड़ी मुरादाबाद के छात्र अभिषेक सैनी ने यातायात और संचार विषय पर बनाए मॉडल के माध्यम से प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अनन्या और अभिषेक को रजत पदक, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार जनपद बिजनौर के कंपोजिट विद्यालय सादपुर गुलाल के कक्षा आठ के छात्र प्रिंस ने संसाधन प्रबंधन में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया। केपीएस इंटर कॉलेज बिजनौर की छात्रा सलोनी ने कचरा प्रबंधन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही मंडल के सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के साथ प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। गाइड अध्यापक के रूप में अर्पित सिंह, अशोक कुमार सिंह, पूनम शर्मा, रीना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed