{"_id":"672d34236efdb21c7202c664","slug":"moradabadi-wrestlers-moves-in-state-level-wrestling-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-516874-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती में चले मुरादाबादी पहलवानों के दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती में चले मुरादाबादी पहलवानों के दांव
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल के पहलवानों के दांव खूब चले। विभिन्न वर्गों में पहलवानों ने पांच पदक जीते। इसमें दो स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक शामिल हैं। मिर्जापुर में चार से छह नवंबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।
फ्री स्टाइल वर्ग में 67 किलो भार में रितेश पटेल ने आगरा मंडल के खिलाड़ी को 7-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 72 किलो भार में मनीष यादव ने सहारनपुर मंडल के खिलाड़ी को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 74 किलो भार में मुलायम यादव ने सेमीफाइनल में आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ी को 9-8 से हराया, लेकिन फाइनल में उनकी हार हुई। इसलिए उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
82 किलो भार में उदित कुमार बनारस मंडल के खिलाड़ी से सेमीफाइनल में 4-1 से हार गए। उन्हें कांस्य पदक मिला। वहीं ग्रीको रोमन वर्ग के 60 किलो भार में हिमांशु पाल को अयोध्या मंडल के खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में 8-5 से हरा दिया। हिमांशु को भी कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मुरादाबाद लौटने पर आरएसओ नरेश चंद यादव ने सभी पहलवानों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कोच गोविंद यादव की भी सराहना की।