फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Yusuf was teased by saying that he kept his wife with him, so he stabbed him death

तेरे अंदर दम नहीं: तेरी बीवी को साथ रखा कह चिढ़ाया, इसलिए यूसुफ को चाकूओं से गोद मार डाला, इस तरह पकड़ा आरोपी

Tue, 19 Nov 2024 12:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 12:11 PM IST
सार

नागफनी पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के मुख्य आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार चार आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं।

विज्ञापन
Moradabad: Yusuf was teased by saying that he kept his wife with him, so he stabbed him death
आरोपी दिलशाद और मृतक यूसुफ - फोटो : संवाद

विस्तार

प्राॅपर्टी डीलर हत्याकांड में चौथे दिन सोमवार को नागफनी थाने की पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसे पुलिस ने सोमवार की सुबह डिप्टीगंज से पकड़ा। पुलिस ने इसके पास से चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी से बचने के चक्कर में न्यायालय में हाजिर होने की फिराक में था।

विज्ञापन


वह डिप्टीगंज में मुंह पर मास्क लगाकर वकील के आने का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिल गई और मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार, बंगला गांव चौकी इंचार्ज अंकुल मलिक और दरोगा सलाउद्दीन ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


नागफनी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर यूसुफ उर्फ भोला (25) हत्याकांड में दिलशाद ही मुख्य आरोपी है। प्राॅपर्टी डीलर हत्याकांड में अब तक दोनों सगे भाई इकराम व दिलशाद गिरफ्तार हो चुके हैं।  नामजद सरफराज, शाहनवाज और पिता शमशाद के साथ ही कांग्रेस पार्षद शकील फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं, लेकिन अभी तक इन फरार चारों आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। नागफनी के थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने जाल बिछाया है, उम्मीद है कि फरार आरोपी भी अगले दो-तीन दिन में गिरफ्तार हो जाएंगे।

पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी अपने रिश्तेदारों के यहां भी नहीं मिले हैं। कई रिश्तेदार तो अपने घरों में ताला लगाकर कहीं चले गए हैं, लेकिन फिर भी पुलिस ने सूत्र सक्रिय कर रखे हैं।

Trending Videos

यूसुफ के कमेंट से परेशान था दिलशाद 

गिरफ्तारी के बाद दिलशाद ने पुलिस को बताया है कि प्राॅपर्टी डीलर यूसुफ के कमेंट से वह परेशान हो चुका था। वह उसकी पत्नी को लेकर कमेंट करता था। कहता था कि उसमें दम नहीं है और उसकी बीवी के साथ रह रहा है। यह बात उसने परिवार वालों को भी बताई थी। परिवार वालों ने भी यूसुफ को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह कुछ समझने को तैयार नहीं था।

पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ते समय हुई थी हत्या

आरोपियों ने नागफनी थाना क्षेत्र में झब्बू का नाला स्थित कब्रिस्तान में 15 नवंबर को पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ते समय प्रॉपर्टी डीलर यूसुफ उर्फ भोला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। फिर हत्यारोपी फायरिंग करते हुए भाग गए थे। हत्यारोपियों में से एक दिलशाद की पत्नी नाहिदा ने प्रेम प्रसंग के कारण चार माह पहले पति को तलाक देकर यूसुफ से निकाह कर लिया था।

तभी से दोनों पक्षों में रंजिश थी। मृतक प्रॉपर्टी डीलर नागफनी के दौलत बाग मेराज वाली गली का रहने वाला था। इसके पिता मो. रफीक की 21 अक्टूबर को माैत हो गई थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के बाद यूसुफ कब्रिस्तान में पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने गया था। उसी दौरान हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed