फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Youth stole bike and came to sell it to its owner, ran away after being recognized

मुरादाबाद में गजब के चोर: बाइक चुराकर उसी के मालिक को बेचने पहुंचे युवक, पहचान होने पर भागे, रिपोर्ट दर्ज नहीं

Fri, 03 May 2024 10:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 May 2024 10:32 AM IST
सार

ठाकुरद्वारा के बरात घर से चोरी की बाइक को चोर उसी के मालिक को बेचने पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग निकले। बड़ी बात यह है कि पुलिस ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की।

विज्ञापन
Moradabad: Youth stole bike and came to sell it to its owner, ran away after being recognized
मुरादाबाद में बाइक चोरी(FILE)

विस्तार

शरीफ नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल से चोरी की गई बाइक को चोर उसी के मालिक को बेचने पहुंच गए। हालांकि पहचान होने पर आरोपी बाइक लेकर भाग गए। चोरों ने बाइक को बेचने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो डाला था। फोटो देखकर बाइक के मालिक ने उसे खरीदने की बात कही थी। 

विज्ञापन


बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अभय राजपुर निवासी निसार अहमद 24 अप्रैल को शरीफ नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बाइक बैंक्वेट हॉल के बाहर खड़ी कर वह खाना खाने चले गए थे। जब वापस आए तो बाइक गायब थी।
विज्ञापन


निसार अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक तलाशने की मांग की थी। नासिर ने बताया कि चोरों ने चोरी की गई उसकी बाइक का रंग बदलकर उसे बेचने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो डाली थी। उक्त व्हाट्सएप ग्रुप से वह भी जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की पहचान होने पर उसने आरोपियों को फोन किया और बाइक खरीदने की बात कही। सौदा होने के बाद आरोपियों ने बुधवार की रात उनको शरीफ नगर में बाइक खरीदने के लिए बुलाया था। निसार अहमद ने पुलिस और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी थी।

बुधवार रात में प्लान के मुताबिक नासिर बदमाशों से अपनी बाइक खरीदने गए। निसार अहमद ने शरीफ नगर पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। दो बदमाश पहले से ही बताए गए पते पर खड़े थे।

निसार बाइक खरीदने के लिए आरोपियों से बात करने लगे, लेकिन बाइक चोरों को पुलिस के आने की भनक लग गई और वह पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग गए। निसार का आरोप है कि कुछ आरोपी इधर-उधर भी खड़े हो सकते हैं।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को निसार अहमद की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी शैलेंद्र चौहान का कहना है कि पुलिस ने गैंग को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। लेकिन बदमाश भाग गए।

पुलिस ने बाइक चोरी की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर गैंग का खुलासा किया जाएगा।

बाइक चोरी के तीन मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं

गांव किशनपुर गांवड़ी निवासी अजय प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल को वह बाइक से गांव शिवनगर में एक शादी समारोह में खाना खाने गया था। एक स्कूल के बाहर बाइक खड़ी कर वह शादी में शामिल होने चले गए। वापस आए तो बाइक गायब थी।

अजय का कहना है कि मामले में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर, दारापुर निवासी रईस अहमद की बाइक ग्रीन व्यू रिसोर्ट के सामने से सात दिसंबर 2023 की रात को चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट भी पुलिस ने दर्ज नहीं की है।



वहीं अधिवक्ता फिरासत अली की छह अप्रैल में उसकी बाइक चोरी हुई थी। जो कुंडा पुलिस ने बरामद भी कर ली है। हालांकि करीब एक माह बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसे उसकी बाइक नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed