फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: youth from another community entered house and raped woman, accused also made a video

Moradabad: घर में घुस दूसरे समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो भी बनाया, दो के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 18 Jan 2025 11:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 11:53 AM IST
सार

महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Moradabad: youth from another community entered house and raped woman, accused also made a video
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के साथी ने मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी रहीस अहमद उसके पति का परिचित है।

विज्ञापन


आरोपी का उसके घर आना जाना था। 26 अप्रैल 2024 की रात उसकी ननद के बेटे की शादी थी। वह अपने पति और बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गई थी। देर रात करीब तीन बजे पति उसे और उसके बच्चों को घर छोड़कर दोबारा शादी समारोह में चले गए थे। 27 अप्रैल की सुबह वह घर में सो रही थी।
विज्ञापन


तभी रहीस अपने एक अन्य साथी के साथ आया और दरवाजा खटखटाया। महिला ने कहा कि उसके पति नहीं हैं, बाद में आना। इसके बाद रहीस ने पानी मांगा। महिला जैसे ही पानी लेने कमरे में गई। इसी दौरान आरोपी कमरे में घुस आया और दुष्कर्म करने लगा। आरोपी के साथ ही मोबाइल से वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पति के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। वह पति के साथ थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़िता ने डीआईजी को प्रार्थनापत्र दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed