फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Youth Congress District President threatening, dispute during connecting electricity wire

Moradabad: युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर धमकाने का आरोप, बिजली तार जोड़ने के दौरान हुआ विवाद

Mon, 29 Jul 2024 11:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 11:23 AM IST
सार

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगा है। एक पक्ष ने उनके खिलाफ तहरीर पुलिस को सौंपी है। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता ने भी धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Youth Congress District President threatening, dispute during connecting electricity wire
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दानिश सैफी और वार्ड एक की सभासद के पुत्र जुनैद आलम समेत तीन लोगों के खिलाफ रविवार को कस्बे के रोहित ठाकुर ने गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया।

विज्ञापन


वहीं जुनैद आलम और दानिश ने भी धार्मिक भावनाएं आहत करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर स्थित रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी रोहित ठाकुर ने पुलिस को बताया कि रविवार को कस्बे से बच्चों की दवाई लेकर वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान दानिश सैफी, जुनैद आलम और तबरेज आलम मिल गए। उन्होंने रास्ते में रोककर गोली मारने की धमकी दी। रोहित ने बताया कि शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके खेत में गिर गया था। शिकायत पर जब बिजलीकर्मी तार ऊंचे नहीं कर रहे थे तो उसने तार जोड़ने का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष और सभासद पुत्र जुनैद आलम अपने भाई तबरेज आलम समेत कई लोगों के साथ खेत में पहुंच गए थे। तभी दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई थी। पुलिस ने तब शांत करा दिया था। जुनैद और दानिश ने भी पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया।

आरोप लगाया कि नीरज और उसके भाई ने पुलिस के सामने धर्म विशेष को लेकर अपशब्द कहे, लेकिन पुलिस ने इसका विरोध नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि शिकायतों की जांच की जा रही है।

रंजिश में व्यापारी के ड्राइवर सहित दो कर्मियों को पीटा

मुरादाबाद के गांधीनगर निवासी गौरव रस्तोगी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह ऑनलाइन और घर-घर जाकर सामान की सप्लाई कराने का काम करता है। 20 जुलाई को उसके कर्मचारी ठाकुरद्वारा क्षेत्र में सामान की सप्लाई कर रहे थे।  



इस दौरान वे गांव कमलापुरी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पानी पीने लगे। तभी दो बाइक पर सवार चार लोग पेट्रोल पंप पर आए। चारों ने क्षेत्र में वाहन से सामान बेचने का विरोध किया। गाली-गलौज करते हुए चारों आरोपियों ने उसके ड्राइवर कुंदरकी निवासी आनंद स्वरूप और मुरादाबाद के थाना कटघर निवासी जतिन को पीटा।

मारपीट की घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।  पुलिस ने गौरव की तहरीर पर अज्ञात चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed