{"_id":"6908b255d5a76b1d15051cb6","slug":"moradabad-young-man-body-found-wrapped-in-plastic-wrap-in-forest-salt-sprinkled-body-conceal-identity-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: जंगल में पन्नी से लिपटा मिला युवक का शव, पहचान छिपाने के लिए डाला गया नमक, शरीर पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: जंगल में पन्नी से लिपटा मिला युवक का शव, पहचान छिपाने के लिए डाला गया नमक, शरीर पर चोट के निशान
Mon, 03 Nov 2025 07:17 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:17 PM IST
सार
मुरादाबाद के भगतपुर में युवक का पन्नी से लिपटा शव मिला। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव के ऊपर काफी मात्रा में नमक डाला गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर के जंगल में रविवार की रात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव प्लास्टिक की पन्नी में लिपटा और उस पर नमक डाला गया था। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए यह साजिश रची गई हो।
विज्ञापन
मामला गंभीर होने पर मौके पर फोरेंसिक टीम, सीओ ठाकुरद्वारा और एसपी देहात स्वयं पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। रविवार देर रात ग्राम भवानीपुर के किसान रामपाल अपने खेत पर पहुंचे तो उन्हें वहां से तेज दुर्गंध महसूस हुई।
विज्ञापन
उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो खेत के किनारे प्लास्टिक की पन्नी में कुछ लिपटा नजर आया। संदेह होने पर उन्होंने गांव पहुंचकर अपने परिजनों और अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ खेत पर पहुंच गई।
विज्ञापन
जब ग्रामीणों ने पन्नी को हटाया तो अंदर एक युवक का शव मिला। इसे देख सभी के होश उड़ गए। शव की स्थिति बेहद खराब थी और उसके पास बड़ी मात्रा में नमक बिखरा हुआ था। पुलिस को शक है कि हत्यारों ने शव पर नमक डालकर पहचान मिटाने और शव को जल्द सड़ाने की कोशिश की।
मृतक के चेहरे और शरीर की स्थिति गंभीर थी। इससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फोरेंसिक टीम) ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक की फोटो और जानकारी साझा की जा रही है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।
संभावना जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को जंगल में लाकर फेंका गया हो। पुलिस आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लापता व्यक्तियों की जानकारी भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।