फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Women of Valmiki society were prevented from worshipping in Shiva temple, tension two groups

Moradabad News: वाल्मीकि समाज की महिलाओं को शिव मंदिर में पूजा से रोका, दो गुटों के बीच विवाद के बाद तनाव

Tue, 11 Feb 2025 06:46 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2025 06:46 PM IST
सार

कुंदरकी के सौंदा गांव में वाल्मीकि समाज की महिलाओं को शिव मंदिर में पूजा करने से रोका दिया गया। इससे भारी विवाद खड़ा हो गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। बाद में साध्वी गीता प्रधान के साथ महिलाओं ने मंदिर में पूजा की।

विज्ञापन
Moradabad: Women of Valmiki society were prevented from worshipping in Shiva temple, tension two groups
मंदिर में विवाद के बाद माैके पर जमा लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

कुंदरकी क्षेत्र के गांव साैंदा के शिव मंदिर में वाल्मीकि समाज की महिलाओं को पूजा करने से रोक दिया गया। जिसे लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। सूचना पर गांव पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों को समझा बुझाकर विवाद खत्म कराया। बाद में गांव पहुंचीं साध्वीं गीता प्रधान के साथ महिलाओं ने मंदिर में पूजा कीं।

विज्ञापन


कुंदरकी थानाक्षेत्र के गांव सौंदा निवासी विशाल वाल्मीकि की तीन दिन के बाद बरात जानी है। इससे पहले वाल्मीकि समाज की महिलाएं जरूरी धार्मिक रीति रिवाजों को पूरा करने में लगी हैं। सोमवार को महिलाएं गांव के ही शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचीं। आरोप है कि दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने उन्हें पूजा करने से रोक दिया। 
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने सैनी समाज के लोगों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने दोनों पक्षों से वार्ता की। इस बीच सीओ राजेश कुमार तिवारी भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों के समझा बुझाकर शांत कराया। आपसी मनमुटाव दूर कराया। बाद में गांव पहुंची यूपी अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की पूर्व सदस्य साध्वीं गीता प्रधान के साथ वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने मंदिर में पूजा अर्चना भी कीं।

साध्वी गीता प्रधान ने गांव में पहुंचकर जताई नाराजगी
 वाल्मीकि समाज के लोगों को मंदिर में पूजा पाठ करने से रोकने पर साध्वीं गीता प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज से भेदभाव को दूर किया है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व अभी भी इससे बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मंदिर में पूजा पाठ करने का समाज के सभी लोगाें को समान अधिकार है।

कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव सौंदा में एक समुदाय के दो जाति के लोगों में धार्मिक क्रिया को लेकर मनमुटाव था। जिसको बातचीत के जरिये सुलझा लिया गया है। अब कोई समस्या नहीं है। दोनों पक्षों के लोग आपसी सौहार्द का परिचय देते हुए धार्मिक स्थल में पूजा अर्चना कर सकेंगे। - राजेश कुमार तिवारी, सीओ बिलारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed