{"_id":"6263b4a31437bc35b74536d4","slug":"moradabad-woman-sexually-assaulted-on-pretext-of-marriage-made-video-threaten-to-viral-extort-3-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत और धोखा: बहाने से महिला को ले गया घर और दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी दे ऐंठे तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत और धोखा: बहाने से महिला को ले गया घर और दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी दे ऐंठे तीन लाख
Sat, 23 Apr 2022 01:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:41 PM IST
सार
आरोपी ने धमकी दी है कि अगर वह उस पर बार बार शादी के लिए दबाव बनाएगी तो वह उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। एसएसपी हेमन्त कुटियाल ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे तीन लाख रुपये भी ऐंठ लिए हैं। एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। महिला का एक बेटा है। पीड़ित का कहना है कि एक साल पहले उसकी मुलाकात मूंढापांडे क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हो गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया और अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने महिला से तीन लाख रुपये भी ऐंठ लिए।
विज्ञापन
18 अप्रैल को महिला ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर वह उस पर बार बार शादी के लिए दबाव बनाएगी तो वह उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। एसएसपी हेमन्त कुटियाल ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं