फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman professor dies in TMU, knife cut marks found on neck, was resident of Haryana

Moradabad: टीएमयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत, गेस्ट हाउस में मिला शव, गले पर चोट के निशान

Mon, 01 Jul 2024 12:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 12:47 PM IST
सार

मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। हरियाणा की रहने वाली प्रोफेसर विवि के गेस्ट हाउस में रहती थीं। 

विज्ञापन
Moradabad: Woman professor dies in TMU, knife cut marks found on neck, was resident of Haryana
टीएमयू में महिला प्रोफेसर की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अदिति मल्होत्रा (31) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनका शव टीएमयू के गेस्ट हाउस के कमरे में फर्श पर पड़ा मिला।

विज्ञापन


शव के पास एक चाकू और कुछ दवाइयां पड़ी थीं जबकि दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने और फोरेेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तुड़वाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


हालांकि गले पर चोटों के चार निशान मिले हैं। हरियाणा के रेवाड़ी के मॉडल टाउन निवासी डॉ.नवनीत कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनका रेवाड़ी में ही क्लीनिक है। उनका बेटा अंशुल विदेश में बीटेक करने के बाद एमटेक कर रहा है जबकि बेटी अदिति ने रेवाड़ी से एमबीबीएस करने के बाद पूना से एमडी की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदिति हापुड़ के मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थीं। 11 जून को उन्होंने टीएमयू में पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद वह टीएमयू के गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 103 में रह रही थीं।

सोमवार को अदिति का फोन रिसीव नहीं होने पर डॉ. नवनीत कुमार ने गेस्ट हाउस के स्टॉफ को कॉल की। कर्मचारियों ने मौके पर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

कर्मचारी ने स्टूल पर चढ़कर रोशनदान से देखा तो अदिति औंधे मुंह फर्श पर पड़ीं थीं। टीएमयू प्रशासन की सूचना पर पाकबड़ा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर देखा तो असिस्टेंट प्रोफेसर मृत पड़ी थीं। उनके गले पर चोट के चार निशान थे।

एएसपी अमरिंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और नमूने लिए। पुलिस ने अदिति के शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया।

सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि गले पर चोटों के निशान हैं लेकिन कोई चोट ऐसी नहीं नहीं पाई गई जिससे अदिति की मृत्यु हो सके।

पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जिससे मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है। अगर परिजनों की ओर से कोई तहरीर आती है तो केस दर्ज किया जाएगा। हर पहलू की गहनता से जांच कराई जा रही है। मौके की वीडियोग्राफी कराई गई है। -सतपाल अंतिल, एसएसपी

डॉ. अदिति मल्होत्रा तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर 11 जून 24 से कार्यरत थीं। वह कैंपस में गेस्ट हाउस के कमरा नं. 103 में रह रही थीं। सोमवार सुबह अदिति के पारिवारिक मित्र का फोन गेस्ट हाउस के स्टाफ के पास आया कि डॉ. अदिति फोन नहीं उठा रही हैं। स्टाफ ने कमरे पर जाकर चेक किया तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो फर्श पर अदिति का शव पड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉ. एमपी सिंह, मीडिया प्रभारी, टीएमयू, मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed