फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad will get 15 new ambulances, three of them are ALS

Moradabad News: मुरादाबाद को मिलेंगी 15 नई एंबुलेंस, इनमें तीन एएलएस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Moradabad will get 15 new ambulances, three of them are ALS
मुरादाबाद। जिले को बहुत जल्द 15 नई एंबुलेंस मिलने जा रही हैं। इनमें तीन एएलएस यानी एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस शामिल होंगी। इनमें से एक एएलएस मुरादाबाद पहुंच चुकी है, जबकि तीन सामान्य एंबुलेंस आई हैं। अन्य गाड़ियों की आपूर्ति बहुत जल्द होगी। इससे दुर्घटना व प्रसव की स्थिति में लोगों को जिला अस्पताल पहुंचने में बहुत आसानी होगी।
विज्ञापन


वर्तमान में मुरादाबाद में 30 सामान्य व तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट वाली एंबुलेंस चल रही हैं। इनमें से कई गाड़ियां साढ़े चार लाख किलोमीटर चलने का मानक पूरा कर चुकी हैं। ऐसे में विभाग ने इन्हें बदलने के लिए डिमांड भेजी थी। अब तक जिले में जो नई एंबुलेंस आई हैं, उनके रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है। जल्द ही शेष 11 एंबुलेंस भी मुरादाबाद पहुंचेगीं। सभी का रजिस्ट्रेशन व अन्य मानक पूरे करने के बाद इन्हें ऑनरोड किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि जरूरत वाले एंबुलेंस के तय रेस्पांस टाइम में पहुंचने के लिए स्टाफ को निर्देशित किया गया है। एएलएस में वेंटिलेंटर समेट अन्य कई जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध हैं। इन गाड़ियों के जरिये गंभीर मरीजों को एम्स या मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed