फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad:wife along with her lover had conspired to murder brass businessman, Murder accused arrested

दगाबाज पत्नी: प्रेमी के साथ मिलकर रची थी कारोबारी की हत्या की साजिश, पुलिस ने प्रेमी और पत्नी को किया गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2024 09:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 09:41 PM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने पीतल कारोबारी अनिल चौधरी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड काे अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad:wife along with her lover had conspired to murder brass businessman, Murder accused arrested
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : पुलिस एक्स

विस्तार

मुरादाबाद में पीतल कारोबारी अनिल चौधरी की हत्या की साजिश उसकी पत्नी तनु चौधरी ने अपने प्रेमी कन्हैया के साथ मिलकर रची थी। बुधवार को पुलिस ने पत्नी और हत्यारोपी मोहित को गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


पत्नी ने खोने में नींद का कैप्सूल मिलाकर कारोबारी को बेहोश कर दिया था। इसके बाद मोहित और आमोद ने घर में घुसकर चाकू से बेड पर सो रहे अनिल पर हमला कर हत्या की थी। पुलिस कन्हैया की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि रामपुर जनपद के शाहबाद थाना क्षेत्र के लोधीपुर के निवासी एवं पीतल कारोबारी अनिल चौधरी(32) परिवार के साथ कटघर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना में रहते थे। शनिवार रात अनिल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी जबकि बगल में सो रही पत्नी तनु चौधरी को खरोंच तक नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी की बड़ी बेटी मानसी ने पुलिस को मोहित और आमोद गुप्ता के नाम बता दिए लेकिन पत्नी ने पहचान से इन्कार कर दिया था। इसके बाद से पत्नी पुलिस के रडार पर थी। बुधवार को संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के माेहल्ला टंकी निवासी मोहित के गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ती चली गई।

मोहित ने पुलिस को बताया कि कन्हैया बहजोई के नाधौश का रहने वाला है। वह कटघर के कटरा बीच छत्ता में आमोद गुप्ता के मकान में किराये पर रहकर बाला जी का दरबार लगाता है। करीब एक साल से कारोबारी की पत्नी कन्हैया के संपर्क में थीं।

पति, बेटियों और अन्य लोगों को धोखा देने के लिए उसने कन्हैया को मुंहबोला भाई बना रखा था लेकिन दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। वह कुछ दिन पहले ही कन्हैया के साथ राजस्थान गई थी वहां दोनों एक कमरे में ठहरे थे जबकि बेटियां दूसरे कमरे में ठहरी थीं।


कन्हैया के साथ तनु ने कई रील भी बनाई थी। जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। अनिल चौधरी को इसकी जानकारी हो गई थी। इसलिए उसने कन्हैया से मिलने के लिए पत्नी से मना कर दिया था। तब ही कन्हैया और तनु ने अनिल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। हत्या के लिए कन्हैया ने अपने खास चेले मोहित और आमोद को जिम्मेदारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed