फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: When sale of momos decreased, objectionable posters were pasted, shopkeeper and servant caught

Moradabad: मोमोज की बिक्री कम हुई तो चिपकाए आपत्तिजनक पोस्टर, दुकानदार-नाैकर पकड़े, पड़ोसी को फंसाने की साजिश

Thu, 17 Jul 2025 03:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 03:52 PM IST
सार

पड़ोसी दुकानदार को फंसाने के लिए एक नाैकर और मालिक ने मिलकर आपत्तिजनक पोस्टर लगा दिए। इससे पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देख दोनों को हिरासत में ले लिया है।  

विज्ञापन
Moradabad: When sale of momos decreased, objectionable posters were pasted, shopkeeper and servant caught
मुरादाबाद में चिपकाया गया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र के जीएमडी रोड और बुधबाजार में पड़ोसी ठेले पर मोमोज की बिक्री कम कराने के लिए आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने दुकानदार और उसके नौकर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र में कई जगह पोस्टर लगे मिले जिन पर लिखा था कि धर्म बदलकर सामान बेचने वालों से सावधान, धर्म बदलकर खाने-पाने की वस्तुएं बेचकर हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट किया जा रहा है। इसलिए सावधान रहें।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने दिनभर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिससे पता चला कि कोतवाली के कंजरी सराय निवासी एक व्यक्ति की जीएमडी रोड पर फास्ट फूड की दुकान है। दुकानदार और रामपुर में रहने वाला उसका नौकर रात में पोस्टर लगाते देखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी के ठेला लगाने से ब्रिकी हो गई थी कम
पूछताछ में दुकानदार और उसके नौकर ने बताया कि एक माह पहले दूसरे समुदाय के युवक ने उनके बराबर में मोमोज का ठेला लगाना शुरू किया। इससे उनकी बिक्री कम हो गई और ग्राहक भी घट गए हैं। पड़ोस के ठेले पर मोमोज की बिक्री कम करने के लिए पोस्टर लगाए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टर हटवा दिए गए हैं। पकड़े गए दुकानदार उसके नौकर से पूछताछ की जा रही है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed