फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad weather: Due to fog, brakes on speed, lights on, vehicles kept crawling

Moradabad weather: कोहरे की दस्तक से रफ्तार पर ब्रेक, लाइट जला रेंगते रहे वाहन.. ठिठुरते स्कूल पहुंचे बच्चे

Thu, 28 Dec 2023 10:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 10:19 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। लगातार ठंड बढ़ने से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Moradabad weather: Due to fog, brakes on speed, lights on, vehicles kept crawling
मुरादाबाद में कोहरे के चलते हेडलाइट जलाकर चलते वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद मंडल में वीरवार सुबह जबरदस्त कोहरा छाए रहने से वाहन रेंगते नजर आए। पिछले 48 घंटे के दौरान मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह अधिकतम तापमान कम से कम 8.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24.3 डिग्री सेल्सियस था। संभल जिला भी कोहरे की आगोश में रहा।

विज्ञापन


घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दिन में भी वाहन लाइट जलाकर गुजरे। स्कूली बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल गए। लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मौसम में अचानक आई तब्दीली के बीच कोहरे की घनी चादर छाई रही।
विज्ञापन


आसमान में छाए घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वीरवार सुबह कोहरा होने के कारण लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। स्कूली बच्चे कोहरे और ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। हादसों के डर से वाहन चालक हेड लाइट जलाकर वाहन चलाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म व ऊनी कपड़ों का सहारा लिया। गलन के साथ सुबह और शाम कोहरे की चादर तन जाने से सड़क और रेल मार्ग भी प्रभावित रहा। सुबह साढे़ ग्यारह बजे करीब धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed