फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Water supply stopped in 500 houses of Civil Lines, problem due to bursting of main line

Moradabad: सिविल लाइंस के 500 घरों में पानी की आपूर्ति ठप, मुख्य लाइन फटने से हुई परेशानी... लोगों में गुस्सा

Sun, 10 Dec 2023 02:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 02:47 PM IST
सार

शहर में सीवर लाइन की खोदाई के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन गेट के पास पानी की मेन पाइप लाइन फट गई। इससे शहर की पेयजलापूर्ति बाधित हो गई। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि फटी लाइन को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Moradabad: Water supply stopped in 500 houses of Civil Lines, problem due to bursting of main line
मुरादाबाद पुलिस लाइन के सामने फटी पाइप लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवर लाइन के चल रहे काम के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन गेट के पास पानी की मेन पाइप लाइन शनिवार सुबह फट गई। इसके कारण सिविल लाइसं, मिशन कंपाउंड व उसके आसपास के करीब 500 घरों में पेयजलापूर्ति ठप हो गई। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर जलकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का दावा है कि रात में फटी लाइन को दुरुस्त कर लिया जाएगा। रविवार तक पेयजलापूर्ति शुरू हो जाएगी। मिशन कंपाउंड और उसके आसपास क्षेत्र में सीवर लाइन का शेष काम किया जा रहा है। बताया जाता है कि इसी दौरान रिजर्व पुलिस लाइन गेट के पास पानी की मेन पाइप लाइन का पाइप फट गया।
विज्ञापन


इसके कारण आसपास क्षेत्र में पानी बहने लगा। साथ ही मिशन कंपाउंड और उसके आसपास के क्षेत्र में निवास करने वाले करीब 500 घरों की पेयजलापूर्ति ठप हो गई। इसके कारण शाम को लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। लोगों ने इसकी सूचना वार्ड के पार्षद और जलकल विभाग की टीम को दी। जिसके बाद टीम ने पहुंच वहां काम शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सात बजे घर में पानी नहीं आया। इसके कारण बच्चों को नहाने, खाना बनाने, बर्तन और कपड़े धोने आदि की पूरे दिन दिक्कत रही। बार-बार खोदाई कर पाइप लाइन तोड़ी जा रही है। पहले जो कॉलोनी में हैंडपंप थे, वह भी धीरे-धीरे उखाड़ लिए गए। -माइकल मसीह, मिशन कंपाउंड

आए दिन मिशन कंपाउंड में पानी की किल्लत रहती है। सुबह पाइप लाइन फटने के बाद पेयजलापूर्ति बाधित है। दोपहर में पाइप लाइन मरम्मत कर ठीक भी की गई, लेकिन जब चेक की गई तो वह फिर फट गई। पूरे दिन लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। - जौनी राठौर, मिशन कंपाउंड

शनिवार पूरे दिन पानी नहीं आया। बताया गया कि खोदाई के कारण पाइप लाइन फट गई है, शाम तक ठीक हो जाएगी। लेकिन नहीं हुई। जो पानी स्टोर था वह भी दोपहर बाद खत्म हो गया। इससे काफी परेशानी हुई। -नितिन मुकेश, मिशन कंपाउंड

पुलिस लाइन के पास पाइप लाइन फटने से करीब 500 घरों में पानी की आपूर्ति शनिवार को ठप रही। जानकारी होने पर मैंने इसकी सूचना जलकल विभाग के क्षेत्रीय सुपरवाइजर व अन्य अधिकारियों को दी। जिसके बाद टीम ने पहुंच मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। -विनय राजौरिया, पार्षद वार्ड-13


सीवर लाइन के चल रहे काम के दौरान पुलिस लाइन गेट के निकट पानी की पाइप लाइन फट गई थी। इससे मिशन कंपाउंड व उसके आसपास के क्षेत्र के करीब 500 घरों की पेयजलापूर्ति प्रभावित रही। मरम्मत का काम चल रहा है। रविवार सुबह तक पेयजलापूर्ति सुचारू हो जाएगी। पाइप लाइन फटने से नुकसान हुए पानी और क्षति का आकलन कराया जाएगा। संबंधित संस्था से उसकी वसूली की जाएगी। -बीआर अशोक, सहायक अभियंता जल कल, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed