{"_id":"625efbbf19df5a4376580631","slug":"moradabad-was-third-position-in-state-roll-ball-championship-city-news-mbd425285686","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट रोलबॉल चैंपियशनशिप में मुरादाबाद बालक वर्ग को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट रोलबॉल चैंपियशनशिप में मुरादाबाद बालक वर्ग को तीसरा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। 14वीं सब जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट रोलबॉल प्रतियोगिता में मुरादाबाद की बालक वर्ग टीम को तीसरा स्थान मिला है। यह प्रतियोगिता रोलबॉल संघ वाराणसी ने 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित कराई थी। वाराणसी के बीएलडब्ल्यू इंटर कॉलेज में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की 16 टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मुरादाबाद की अंडर 14 बालक और बालिका वर्ग की टीम ने भी प्रतिभाग किया।
बालक वर्ग का पहला मैच मेरठ की टीम से हुआ। इसमें मुरादाबाद ने मेरठ को 13-02 से हराया। दूसरा मैच आगरा की टीम से हुआ। इसमें मुरादाबाद 12-02 से जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में मुरादाबाद की टक्कर वाराणसी की टीम से हुई। इसमें मुरादाबाद का गोल स्कोर 02 और वाराणसी का 03 रहा। इसके चलते मुरादाबाद टीम तीसरे स्थान पर रही। फाइनल मुकाबला लखनऊ और वाराणसी के बीच हुआ। इसमें लखनऊ ने बाजी मारी। वाराणसी की टीम दूसरे स्थान पर रही। दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ से हारने वाली गाजियाबाद की टीम भी मुरादाबाद के साथ तीसरे स्थान पर रही। मुरादाबाद बालिका वर्ग की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन, एक गोल कम रहने के कारण सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी।
वाराणसी में मुरादाबाद के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कोच और जिला रोलबॉल संघ मुरादाबाद के महामंत्री शाहवेज अली और टीम मैनेजर परमेश चरण ने किया। मुरादाबाद पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। जिला रोलबॉल संघ के अध्यक्ष गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष आमिष कपूर, आरएसडी एकेडमी के निदेशक डॉ विनोद कुमार और डॉ जी कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। शोभित भारद्वाज, सचिन नैनवाल, मोहित चौधरी, अमित सक्सेना, सुरेश चिल्लर, रिंपी सिंह आदि मौजूद रहे।