फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Video of beating dog by tying it with rope went viral, PFA members filed case against three

Moradabad: कुत्ते को रस्सी से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, पीएफए सदस्यों ने कराया तीन के खिलाफ केस

Fri, 15 Mar 2024 07:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 07:40 PM IST
सार

मुरादाबाद में कुत्ते को बांधकर पीटने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीएफए के सदस्यों ने इसकी शिकायत मुगलपुरा थाने में की थी। उन्होंने बताया कि कुत्ते को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Moradabad: Video of beating dog by tying it with rope went viral, PFA members filed case against three
मुरादाबाद में कुत्ते को बांधकर पीटा

विस्तार

मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में कुत्ते को बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कटघर क्षेत्र के मकबरा सब्जी मंडी निवासी करुणा शर्मा पशुओं के लिए काम करने वाली मेनका गांधी की पीपुल्स फॉर एनिमल (पीएफए) संस्था से जुड़ी हैं।

विज्ञापन


वह पीएफए की जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने मुगलपुरा थाने में रितेश रस्तोगी, मोनू रस्तोगी और संजय रस्तोगी के खिलाफ के दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखी थी। वीडियो में कुछ लोग कुत्ते को रस्सी से बांध कर उसकी डंडे से पिटाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी करने पर पता चला कि यह वीडियो मुगलपुरा क्षेत्र के फैजगंज में 12 मार्च की है। पिटाई करने वाले लोग रितेश रस्तोगी, मोनू रस्तोगी और संजय रस्तोगी हैं। मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed