{"_id":"68408c4ae871dbe31204b387","slug":"moradabad-vehicle-devotees-returning-from-garjia-devi-temple-collided-tree-child-died-twenty-injured-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: गर्जिया देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पेड़ से टकराया, बच्चे की मौत, बीस से अधिक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: गर्जिया देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पेड़ से टकराया, बच्चे की मौत, बीस से अधिक जख्मी
Wed, 04 Jun 2025 11:41 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:41 PM IST
सार
भगतपुर थाना क्षेत्र में पसियापुरा गांव के पास श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चार साल के बच्चे प्रियांश की मौत हो गई। इसके अलावा 20 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
भगतपुर में हादसा का शिकार वाहन
- फोटो : संवाद
विस्तार
भगतपुर थाना क्षेत्र के अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर पसियापुरा गांव के पास बुधवार की शाम को श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर पेेड़ से टकराया गया। इस हादसे में चार साल के बच्चे प्रियांश की मौत हो गई, जबकि 20 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के समय यह उत्तराखंड के रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर से दर्शन कर संभल जिले के नरौली स्थित घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसमें से पांच श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, संभल जिले के कैला देवी क्षेत्र के भटौला गांव और चंदौसी के नरौली निवासी श्रद्धालु बुधवार की सुबह मैजिक से उत्तराखंड के रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। बुधवार की दोपहर श्रद्धालु दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब चार बजे इनका वाहन भगतपुर क्षेत्र के पसियापुरा के पास मोड़ पर पहुंचा। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे से वाहन में फंसे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।
राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और श्रद्धालुओं को वाहन से बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने भटौला निवासी अनंतराम के चार वर्षीय बेटे प्रियांश को मृत घोषित कर दिया।
भटौला निवासी घायल रिंकी, चांदनी, नीतू, भावनी, पूजा, हिमानी, भारती, नरेश, रामचंद्र, मधु, राजवती, नीरू, सूरज, योगिता, कलावती, सरिता को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भगतपुर क्षेत्र में हादसा हुआ है। एक बच्चे की मौत हुई है। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।