फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Uncontrolled tractor-trolley collides with e-rickshaw, two killed... six injured

Moradabad: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, दो की मौत... छह घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 07 May 2024 08:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 07 May 2024 08:23 AM IST
सार

मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Moradabad: Uncontrolled tractor-trolley collides with e-rickshaw, two killed... six injured
मुरादाबाद में जान गंवाने वाले लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार गोल चक्का पर सोमवार रात ट्रैक्टर- ट्रॉली ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई रिक्शा सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। दोनों मृतक और सभी घायल एक ही गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में नानकबाड़ी निवासी करनपाल सिंह ने सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला नया गांव में प्लॉट खरीदा है। वह प्लाॅट पर निर्माण कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन


नानकबाड़ी के मजदूर और राजमिस्त्री निर्माण कार्य में लगे हैं। मजदूर और राजमिस्त्री को लाने और ले जाने के लिए गांव निवासी मोहित का ई-रिक्शा तय कर रखा था। सोमवार को प्लाॅट में काम करने के बाद करनपाल, राजू, राजकुमार, शिव कुमार, रामसिंह, रघुवीर और किशन ई रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात ई-रिक्शा बुद्धि विहार में आवास विकास कार्यालय के पास गोल चक्का पर पहुंचा। इसी दौरान सैंट मेरी स्कूल की तरफ से तेजी से ट्रैक्टर-ट्राॅली आ गई। गोल चक्का पर चालक ट्रैक्टर पर काबू नहीं पा सका। जिस कारण ट्रैक्टर ट्रॉली ई रिक्शा में टक्कर मार दी।

इस हादसे में मौके पर ही करन पाल सिंह और राजू की मौके पर भी मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा चालक की मोहित, शिव कुमार और राजकुमार समेत अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक मोहित की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि ट्रैक्टर ठाकुरद्वारा निवासी नियाज अहमद का है। तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed