फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Two women murdered in 24 hours, bodies found in sugarcane field

Moradabad: 24 घंटे में दो महिलाओं की हत्या, गन्ने के खेत में मिले शव, एक के सिर में चोट..दूसरे का गला घोंटा

Thu, 11 Jul 2024 11:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 11:55 AM IST
सार

बिलारी में दो महिलाओं की हत्या कर उनके शव गन्ने के खेत में मिले। एक महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी गई जबकि दूसरे के सिर पर चोट के निशान मिले। पुलिस अभी तक आरोपियों के बारे में पता नहीं लगा पाई है। 

विज्ञापन
Moradabad: Two women murdered in 24 hours, bodies found in sugarcane field
बिलारी में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अहरोला गांव निवासी आशा वर्कर मंजू देवी (50) का शव बुधवार सुबह करीब सात बजे रोजा गांव के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मंजू के सिर में गहरी चोट का निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


बिलारी थाना क्षेत्र में करीब 24 घंटे में ही यह दूसरी महिला की हत्या है। मंगलवार सुबह ही भूड़ मरेशी गांव निवासी ओमवती (50) का शव गांव के पास ही गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। ओमवती के गले में उसी के कमरबंद का नाड़ा बंधा था।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी देहात ने मौके पर पहुंचे। बुधवार सुबह करीब सात बजे बीरमपुर से रोजा गांव जाने वाली सड़क पर महीपाल सिंह के ट्यूबवेल के पास किसानों ने खून पड़ा देखा। आसपास देखा तो नगलिया जट गांव के निवासी संजीव चौधरी के गन्ने के खेत में एक महिला का शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मृतका की चप्पल, टूटी चूड़ियां और चश्मे का टूटा शीशा सड़क पर पड़ा था। सूचना पर एसपी देहात संदीप कुमार और सीओ राजेश तिवारी भी पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

वहीं कोशिश के बाद भी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के कई व्हाटसएप ग्रुप पर मृतका का फोटो डालने पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे महिला की शिनाख्त अहरोला गांव निवासी आशा वर्कर मंजू देवी के रूप में हुई।

बिलारी की देवधाम काॅलोनी में रहती थी आशा वर्कर
अहरोला की आशा वर्कर मंजू देवी कई वर्ष से अकेली ही बिलारी की देवधाम काॅलोनी में घर बनाकर रह रही थी। रोजाना सुबह वह अहरोला जाती थी और शाम को बिलारी आ जाती थी। मंजू की बेटी नीरज ने करीब आठ साल पहले घर में ही आत्महत्या कर ली थी।

मंजू का पति मनवीर सिंह ट्रक चालक है, जो 15 वर्ष से मुरादाबाद के मैनाठेर क्षेत्र मेें किराए पर रह रहा है। मंजू का इकलौता बेटा हर्षित उर्फ बॉबी कई वर्ष से नोएडा में रहकर कारोबार कर रहा है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली 
मंजू बिलारी से बीरमपुर रोजा रोड पर कब और कैसे पहुंची इसके लिए पुलिस ने बैंक और आसपास की दुकान पर लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि मंजू बिलारी से बीरमपुर गांव होते हुए रोजा संपर्क मार्ग पर पहुंची होगी।

 मंजू देवी का पति ट्रक चालक है, जो मुरादाबाद में रहता है। वहीं बेटा नोएडा में रहता है। महिला के परिजन जो तहरीर देेंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। - संदीप कुमार मीना, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed