फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Two road accidents within 24 hours, three people including a teenager died

मुरादाबाद: चाैबीस घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, किशोर समेत तीन लोगों की जान गई, लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दुर्घटना

Wed, 20 Aug 2025 03:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 03:56 PM IST
सार

मुरादाबाद में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिए हैं। आरोपी चालकों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Moradabad: Two road accidents within 24 hours, three people including a teenager died
सड़क हादसा (FILE) - फोटो : AI

विस्तार

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मनकरा मोड़ के पास सोमवार शाम हुए हादसे में घायल मौसी रोशनी ने भी दम तोड़ दिया जबकि बाइक चला रहे 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। मूंढापांडे निवासी रिंकू दिल्ली में नौकरी करते हैं। रिंकू के ससुर रामपुर जिले के ज्वाला नगर निवासी गंगाराम और सास की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद वह 17 वर्षीय साली रोशनी को अपने साथ घर ले आए थे। सोमवार की शाम छह बजे रोशनी आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले अपने भांजे देव के साथ मिलक मनकरा में बहन गीता के घर जा रही थी। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मनकरा मोड के पास किसी वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मारी दी।
विज्ञापन


इस हादसे में देव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रोशनी गंभीर घायल हो गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान रोशनी ने भी दम तोड़ दिया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में बेटी की गई जान, पिता घायल
पाकबड़ा-अगवानपुर बाईपास पर मंगलवार शाम ट्रक ने बाइक में सीधे टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय मेहरीन जहां की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पिता दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। 

कोकरपुर गांव निवासी दिलशाद अपनी बाइक से बेटी मेहरीन जहां के साथ पाकबड़ा से घर लौट रहे थे। शाम करीब साढे़ सात बजे जब वह पाकबड़ा-अगवानपुर बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मेहरीन जहां की मौके पर ही मौत हो गई। पिता दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इस हादसे में एक युवती की मौत हुई है और उसके पिता घायल हुए हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा  रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed