फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Two brothers were selling hashish students; police surrounded area and arrested three people

Moradabad: छात्रों को चरस बेचते थे सगे भाई, पुलिस ने तीन को पकड़ा, पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा

Sat, 13 Dec 2025 01:57 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 01:57 PM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने छात्रों को चरस सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज किय गया है। पुलिस को लंबे समय से इसकी शिकायत मिल रही थी। 

विज्ञापन
Moradabad: Two brothers were selling hashish students; police surrounded area and arrested three people
नशे के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद जिले के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के छात्रों को चरस की सप्लाई कर रहे आरोपी तस्कर राजाराम को पाकबड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने इसके कब्जे से 1.53 किग्रा.चरस बरामद की है। पुलिस को चकमा देकर मौके से भागे दो भाइयों तुषार और स्वयं को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा थाने की पुलिस को सूचना मिली कि बागड़पुर ओवरब्रिज के नीचे चरस की तस्करी करने वाला तस्कर मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया लेकिन इसके दो साथी मौके से भाग गए।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपना नाम राजाराम बताया। वह उतराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र पपनेजा कॉलोनी निवासी और और पिछले तीन साल से मझोला के मिलन विहार में रहता है। वह जिले में अलग अलग शिक्षण संस्थानों में छात्रों को चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरस की डिमांड पर वह सिविल लाइंस के आदर्श कॉलोनी निवासी तुषार और उसके भाई स्वयं खरीदता है। इसके बाद आगे सप्लाई देता है। शुक्रवार को तुषार और स्वयं राजाराम के साथ पाकबड़ा में मौजूद थे लेकिन राजाराम के पकड़े जाने के बाद दोनों भाई मौके से भाग गए थे।

इसकी जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी अलर्ट हो गई और तुषार और स्वयं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके अन्य नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

Trending Videos

पिता हरिद्वार में पकड़ा गया तो तुषार और स्वयं ने शुरू कर दिया धंधा 
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तुषार और स्वयं के पिता जगदीश उर्फ सेटी हरिद्वार में पुलिस ने 19 किलो ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। तीनों पिता पुत्र मिलकर चरस और गांजे की तस्कर करते हैं।

पिता जेल चला गया तो तुषार और स्वयं ही राजाराम को पाकबड़ा चरस की सप्लाई पहुंचाने गए थे। जगदीश और उसके बेटे बरेली व दूसरे जिलों से चरस मंगवाते हैं। इसके बाद आगे सप्लाई करते हैं। इनके गिरोह में कई लोग हैं जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed