{"_id":"65ffbc5d5be1195e6e0c7e42","slug":"moradabad-travel-will-become-expensive-from-april-1-new-rates-fixed-at-mundhapande-toll-plaza-on-rampur-high-2024-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: एक अप्रैल से महंगा होगा सफर, रामपुर हाईवे पर मूंढापांडे टोल प्लाजा की नई दरें तय, आप भी जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: एक अप्रैल से महंगा होगा सफर, रामपुर हाईवे पर मूंढापांडे टोल प्लाजा की नई दरें तय, आप भी जानें
Sun, 24 Mar 2024 11:28 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:28 AM IST
सार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने व्यवसायिक वाहनों पर टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी है। यह दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। मुरादाबाद के रामपुर रोड हाईवे पर मूंढापांडे टोल प्लाजा पर भी इसको लेकर नई रेट लिस्ट अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन
मूंढापांडे टोल प्लाजा मुरादाबाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कार और वैन को छोड़कर अन्य वाहनों पर टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी हैं। ये दरें नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा पर एक अप्रैल 2024 से लेकर 31 मार्च 2025 तक प्रभावी रहेंगी। इन दरों से व्यवसायियों पर बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन
प्राधिकरण के डिप्टी मैनेजर रोहित कुमार की तरफ से जारी पत्र के अनुसार कार, जीप, वैन सहित अन्य लाइट मोटर वाहन को राहत देते हुए सिंगल यात्रा करने के लिए 150 रुपये और आने जाने के लिए 230 रुपये निर्धारित किया है। यह दर 2023 से बरकरार है लेकिन अन्य भारी वाहनों की दरें बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
व्यावसायिक छोटे वाहन और मिनी बस की दर पांच से लेकर दस रुपये तक बढ़ाई गईं हैं। इसी प्रकार बस और ट्रक पर 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एचसीएम और ईएमई वाहनों पर भी 15 रुपये सिंगल यात्रा पर बढ़ाया गया है। ओवरसीज वाहनों पर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर व्यावसायिक वाहनों को संचालित करने पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
कार,जीप वैन लाइट मोटर 150 230 5075
व्यावसायिक वाहन,मिनी बस 235 355 7870
बस और ट्रक 480 720 15975
एचसीएम, ईएमई या एमएवी 730 1100 24390
ओवरसीज्ड वाहन 940 1410 31350
नियामतपुर इकरोटिया मूंढापांडे टोल प्लाजा पर एक अप्रैल 24 से लागू होने वाली दरें
वाहन के प्रकार सिंगल यात्रा दोनों तरफ मासिक पासकार,जीप वैन लाइट मोटर 150 230 5075
व्यावसायिक वाहन,मिनी बस 235 355 7870
बस और ट्रक 480 720 15975
एचसीएम, ईएमई या एमएवी 730 1100 24390
ओवरसीज्ड वाहन 940 1410 31350
27 मार्च 23 को जारी पुरानी दरें
वाहन के प्रकार सिंगल यात्रा दोनों तरफ माह के पास
कार,जीप वैन लाइट मोटर 150 225 4950
व्यावसायिक वाहन, मिनी बस 230 345 7675
बस और ट्रक 465 700 15575
एचसीएम, ईएमई या एमएवी 715 1070 23785
ओवरसीज्ड वाहन 915 1375 30565
वाहन के प्रकार सिंगल यात्रा दोनों तरफ माह के पास
कार,जीप वैन लाइट मोटर 150 225 4950
व्यावसायिक वाहन, मिनी बस 230 345 7675
बस और ट्रक 465 700 15575
एचसीएम, ईएमई या एमएवी 715 1070 23785
ओवरसीज्ड वाहन 915 1375 30565