फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Three people died due to dengue and fever, 42 new patients found.

मुरादाबाद : डेंगू और बुखार से तीन लोगों की मौत, 42 नए मरीज मिले, जान जाने का सिलसिला बढ़ता जा रहा

Wed, 04 Oct 2023 10:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 10:29 AM IST
सार

मुरादाबाद जिले में बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है। इससे प्रभाव से लोगों की लगातार जान भी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि गांवों में लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Three people died due to dengue and fever, 42 new patients found.
मुरादाबाद जिला अस्पताल में डेंगू के मरीज भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिले में डेंगू व बुखार से होने वाली मौतों को रोकने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हो रहा है। मंगलवार को बिलारी के मोहल्ला ठाकुरान में इमामबाड़ा चौक निवासी वृद्ध शाहिद हुसैन (62) की बुखार से मौत हो गई। वह एक होटल में कारीगर थे।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक तीन दिन पहले उन्हें बुखार आया था। शाहिद को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार रात तबीयत में सुधार होने पर परिजन उन्हें घर ले गए, लेकिन मंगलवार को तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा कुंदरकी के गांव तख्तपुर हाशा और बघी गोवर्धनपुर में डेंगू से दो लोगों की मौत हुई है। तख्तपुर हाशा निवासी प्रद्युम्न पाल (16) कक्षा 12 का छात्र था। पिता रामबहादुर पाल ने बताया कि बेटे को सात दिन से बुखार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बेहतर इलाज लिए उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्रद्युम्न के खून की जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। यहां भी स्थिति नहीं सुधरी तो परिजन उसे ऋषिकेश एम्स ले गए, वहां किशोर ने दम तोड़ दिया।

दूसरी ओर, बघी गोवर्धनपुर में डेंगू पीड़ित धान सिंह सैनी (30) की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। धान सिंह को पांच दिन से बुखार था। कुछ दिनों तक झोलाछाप से इलाज चला।

इसके बाद परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रद्युम्न अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था।

जिले में अब तक डेंगू के 640 मरीज

मंगलवार को जिले में डेंगू के 42 नए मरीज मिले। अब तक मिले मरीजों की संख्या 630 हो गई है। नए मरीजों में शहर के गोविंद नगर, बलदेवपुरी, ग्रामीण इलाकों में छजलैट, बिलारी, कुंदरकी निवासी लोग शामिल हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि मंगलवार को बिलारी, डिलारी, मूंढापांडे, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, कुंदरकी व मुरादाबाद में 1600 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बुखार के मरीजों की डंगू व मलेरिया जांच के लिए सैंपल लिए गए।



इनमें से किसी की रिपोर्ट पॉजीटिव नहीं मिली। डॉ. प्रवीण का कहना है कि यदि किसी को डेंगू या मलेरिया के लक्षण हैं तो हेल्पलाइन नंबर 0591-2411224 पर सूचना दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed