फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Three girls escaped after breaking lock girls home, case registered against director and superinten

Moradabad: बालिका गृह का ताला तोड़कर तीन लड़कियां फरार, संचालिका और अधीक्षिका के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 08 Nov 2023 05:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 05:45 PM IST
सार

जिला प्रोबेशन अधिकारी की तहरीर पर बालगृह की संचालिका अनीता चौहान और अधीक्षिका सुनीता के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों लड़कियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Three girls escaped after breaking lock girls home, case registered against director and superinten
मुरादाबाद के बालगृह से भागी तीन लड़कियां - फोटो : संवाद

विस्तार

मिलक स्थित बाल गृह (बालिका) का ताला तोड़कर तीन नाबालिग लड़कियां फरार हो गईं। तीनों की काफी तलाश की गई लेकिन उनका पता नहीं चल सका। फरार होने वाली लड़कियों में एक भगतपुर क्षेत्र और दो संभल जनपद की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


पुलिस की टीमों ने लड़कियों की तलाश में उनके घरों पर भी दबिश दी, लेकिन अब तक उनके बारे में पता नहीं चल पाया है। इस मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने संचालिका और अधीक्षिका के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। जिसमें दोनों की लापरवाही बताई गई है।

विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने सिविल लाइंस थाने में बालगृह की संचालिका अनीता चौहान और अधीक्षिका सुनीता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें बताया कि भारती उत्कृष्ट सेवा समिति द्वारा मोरा की मिलक में संचालित बाल गृह (बालिका) में करीब 40 नाबालिग लड़कियां रखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह लड़कियां बाल कल्याण समिति के आदेश पर यहां भेजी गई हैं। इसमें मुरादाबाद के अलावा मंडल के संभल व अन्य जनपदों की लड़कियां शामिल हैं। मंगलवार रात संस्था से तीन लड़कियां फरार हो गईं। इसमें संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी, दूसरी किशोरी भी संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है ।

तीसरी किशोरी भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी है। तीनों किशोरियां एक माह पहले यहां भेजी गई थी। एक किशोरी दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने पर अड़ गई थी। परिजन शादी करने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया था।


जहां से किशोरी बालगृह भेज दी गई थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी संचालिका और अधीक्षिका ने बाल गृह की सुरक्षा नहीं बढ़ाई। इन दोनों की लापरवाही के कारण लड़कियां फरार हुई हैं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि लड़कियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed