फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Three accused of raping a model in a moving car arrested, all residents of Ghaziabad

Moradabad: नाबालिग मॉडल से चलती कार में दुष्कर्म करने के तीनों आरोपी गिरफ्तार, सभी गाजियाबाद के रहने वाले

Tue, 09 Apr 2024 06:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 06:11 PM IST
सार

नाबालिग मॉडल के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। तीनों आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Three accused of raping a model in a moving car arrested, all residents of Ghaziabad
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में तीनों आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

संभल निवासी 17 वर्षीय मॉडल के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पीड़िता को मुरादाबाद में कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कमरे में छोड़कर फरार हो गए थे। तीनों आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

 
संभल जनपद के चंदौसी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने सोमवार को  केस दर्ज करवाया था। इसमें उसने कहा था कि उसने 11वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद उसने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। किशोरी ने बताया कि पांच अप्रैल को वह मॉडलिंग के कार्यक्रम में जयपुर गई थी।
विज्ञापन


छह अप्रैल को वह जयपुर से गाजियाबाद पहुंची और धौलाकुंआ मेट्रो स्टेशन के पास मुरादाबाद लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गाजियाबाद के लालकुंआ वेव सिटी ग्रामीण निवासी भरत अपने साथी गाजियाबाद के लाल क्वार्टर सिहानी गेट निवासी अनिल और गाजियाबाद के पुराना बस अड्डा मालीवाड़ा सिहानी गेट निवासी सोनू कार लेकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे देखकर कार रोक ली। तब पीड़िता ने बताया कि वह मुरादाबाद जा रही है। तब आरोपियों ने कहा कि वह भी मुरादाबाद जा रहे हैं और उसे मुरादाबाद तक छोड़ देंगे। सभी करीब साढ़े 11 बजे धौलाकुंआ से निकले थे।

आरोपियों ने गाजियाबाद में एक होटल से कोल्ड डि्रंक और खाना पैक करा लिया था। कोल्ड डि्रंक पीने के बाद पीड़िता को नशा होने लगा था। पीड़िता का कहना है कि सोनू कार चला रहा था। अनिल और भरत ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया।


इसके बाद आरोपी उसे मुरादाबाद में कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए और यहां उसे छोड़कर भाग गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सोनू, अनिल और भरत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed