{"_id":"66da2c035aac61b5ca0f2ba4","slug":"moradabad-the-condition-of-the-victim-nurse-deteriorated-again-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad : दुष्कर्म पीड़ित नर्स की हालत फिर बिगड़ी... सांस लेने में हुई परेशानी, परिजन बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad : दुष्कर्म पीड़ित नर्स की हालत फिर बिगड़ी... सांस लेने में हुई परेशानी, परिजन बेचैन
Fri, 06 Sep 2024 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:39 AM IST
सार
बृहस्पतिवार सुबह चार बजे फिर से उसे सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन परेशान हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी सुरक्षा में पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
यहीं की है घटना...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) के एबीएम अस्पताल में दुष्कर्म की शिकार हुई नर्स हालत फिर से बिगड़ गई। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे फिर से उसे सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन परेशान हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी सुरक्षा में पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा स्थित एबीएम अस्पताल में 17 अगस्त की रात डिलारी के गांव राजपुरा केसरिया निवासी डॉ. शाहनवाज ने एक नर्स के साथ दुष्कर्म किया था। इस करतूत में दूसरी नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद ने आरोपी डॉक्टर की मदद की थी। जबकि डॉक्टर के भाई ने अस्पताल की डीवीआर गायब कर दी थी। इस मामले में चारों आरोपी जेल में बंद हैं। लेकिन अभी भी नर्स की हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे उसकी हालत फिर खराब हो गई। छह बजे परिजन उसे लेकर ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल में पहुंचे, जहां पीड़िता ने बताया कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उसके सिर में दर्द है। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िता को एंजाइटी की परेशानी है। मनोचिकित्सक इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन