फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad-Thakurdwara Four-lane: Cracks in the new road, while the old one is riddled with potholes.

मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा फोरलेन : नई सड़क में दरार तो पुरानी में गड्ढे ही गड्ढे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Moradabad-Thakurdwara Four-lane: Cracks in the new road, while the old one is riddled with potholes.
- 48 किमी लंबे मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग को किया जा रहा फोरलेन
विज्ञापन

- करीब 50 फीसदी काम पूरा, फोरलेन निर्माण पर खर्च होने 625 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा तक बनाई जा रही फोरलेन सड़क बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई है। धंसने से नई सड़क में दरार आ गई है। जबकि पुरानी पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि सड़क ढूंढनी पड़ रही है। वहीं हाईवे पर रामूवाला गनेश में सड़क पर पानी भर गया है। फोरलेन का करीब 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दिसंबर में फोरलेन का काम पूरा होने की उम्मीद है।
मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग का चाैड़ीकरण कर फोरलेन किया जा रहा है। इसकी लंबाई 48 किलोमीटर है। यह मार्ग उत्तराखंड को भी जोड़ता है। मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा के 48 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन करने और उसकी मरम्मत करने की जिम्मेदारी एनएचएआई ने ली थी। इस पर करीब 625 करोड़ रुपये खर्च किए जाने है। काम में देरी होने पर एनएचएआई ने करीब 28 किमी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी को दे दिया। एनएचएआई खुद 20 किमी बाईपास का निर्माण करा रही है। एनएचएआई के मुताबिक करीब 50 प्रतिशत निर्माण पूरा कर लिया गया है। दिसंबर तक फोरलेन का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर निर्माणाधीन सड़क कुछ स्थानों पर धंसने लगी है। गांव असदुल्लापुर और लोदीपुर पट्टी के सामने धंसने से सड़क में दरार आ गई है। वहीं हाईवे पर अस्लेमपुर गैस एजेंसी के पास भी सड़क धंसी हुई पाई गई। भाकियू टिकैत के तहसील उपाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने बताया कि बारिश में सड़क बैठने लगी है। इससे लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जलालपुर व जटपुरा गांव में हाईवे की पुरानी सड़क कई स्थानों पर धंस गई है। कई जगह गड्ढे बन गए हैं। धंसी सड़क में वाहन फंस जाते हैं।

00
- अभी निर्माण कार्य जारी है। अभी सड़क के ज्वाइंट का काम बाकी है। बरसात के बाद सारी कमियों को दूर कर दिया जाएग। - अरविंद कुमार, पीडी, एनएचएआई
00
ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर रामूवाला गनेश में भरा पानी
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे पर मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण गांव रामूवाला गनेश के पास पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत के प्रशासक मदनपाल सिंह ने बताया कि गांव के जंगल में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है। उन्होंने कई बार एसडीएम, डीएम से पानी के निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग की है।

00
मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर जलभराव
बिलारी। मुरादाबाद-आगरा हाईवे सहसपुर गांव की आबादी के बीच से गुजर रहा है। बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला मलबे से पट गया है। इस नाले की सफाई न होने से बरसात में जलभराव होने लगा है। सहसपुर निवासी दुकानदार रईस, अहसान और छोटे ने बताया कि दुकानों के आगे लगातार पानी भरा रहने से ग्राहक नहीं आ रहे हैं। सहसपुर निवासी वारिस अंसारी और शाकिर मलिक ने बताया कि हाईवे पर लगातार जलभराव से ग्रामीणों को पैदल निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। सहसपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे के दोनों ओर ग्राम पंचायत ने अपना नाला बनवाया है। नाले पर अवैध कब्जे होने की वजह से समय समय पर नाले की सफाई नहीं हो पा रही है। ग्राम पंचायत सहसपुर की प्रशासक शगुफ्ता सलीम अंसारी ने बताया कि हाईवे पर जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से समाधान कराने के लिए ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित कर नेशनल हाईवे के प्रबंधक को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed